स्पोर्ट्स

AFC Women's Asian Cup का भारतीय महिलाओं ने कटाया टिकट, AIFF ने किया बड़े ईनाम का ऐलान

एएफसी विमेंस एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला टीम के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपना खजाना खोल कर बड़ी ईनामी राशि का ऐलान किया है।

Image

भारतीय महिला फुटबॉल टीम(साभार All India Football X)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पहली बार क्वालीफायर के माध्यम से एएफसी महिला एशियाई कप का ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए 50,000 डॉलर(लगभग 43 लाख रुपये) के ईनाम की घोषणा की है।

क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने जीते सभी मैच

भारतीय टीम (ब्लू टाइग्रेसस) ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मैच आसानी से जीते और एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 में अपनी जगह पक्की की। महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत ने पिछली बार 2003 में भाग लिया था लेकिन उस समय क्वालीफायर नहीं होता था। भारतीय टीम ने 2022 में मेजबान के रूप में भी भाग लिया था, लेकिन टीम में कोविड-19 का मामला आने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

अपने से ऊंची रैंक वाले थाइलैंड को भी दी मात

टीम ने इस बार थाईलैंड में आयोजित क्वालीफिकेशन के ग्रुप चरण में मंगोलिया (13-0), तिमोर-द-लीस्ती (4-0) और इराक (5-0) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद उच्च-रैंक वाले मेजबान थाईलैंड पर 2-1 की अहम जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया।

बेंगलुरू में किया था टूर्नामेंट के लिए कड़ा अभ्यास

खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिए कड़ा अभ्यास किया था। टीम ने बेंगलुरु में आयोजित 53-दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया था। भारतीय टीम ने इसके बाद उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेल कर अपनी तैयारियों को परखा था। उज्बेकिस्तान ने भी इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article