स्पोर्ट्स

U20 World Athletics Championship: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी भारत की 43 सदस्यीय टीम

भारत इस बार पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित होने वाले अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत का 43 सदस्यीय दल भेज रहा है। जानिए कौन से खिलाड़ी लेंगे चैंपियनशिप में भाग?

Image

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप लीमा 24

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों का 43 सदस्यीय दल 27 से 31 अगस्त तक पेरू की राजधानी लीमा में होने वाली अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेगा।

इस दल में 23 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता की प्रविष्टि सूची के अनुसार इसमें 134 टीमों के 1700 से अधिक खिलाड़ी एस्टाडियो एटलेटिको डे ला विडेना में होने वाले आयोजन में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत ने पिछले सत्र में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर संयुक्त 25 वां स्थान हासिल किया था।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल:

पुरुष:

हिमांशु, सचिन (10,000 मीटर पैदल चाल); कार्तिक राजा अरुमुगम, मुराद कालूभाई सिरमन (400 मीटर बाधा दौड़); अंकुल, रिहान चौधरी, बापी हांसदा, अबीराम प्रमोद, जय कुमार (4 गुणा 400 मीटर रिले); बापी हांसदा, जय कुमार (400 मीटर); सिद्धार्थ चौधरी, अनुराग सिंह कलेर (गोला फेंक); मृत्युम जयराम दोंडापति (100 मीटर); हरिहरन कथैरवण, नयन प्रदीप सारदे (110 मीटर बाधा दौड़); साहिल खान (800 मी); सारुक खान, रणवीर अजय सिंह (3000 मीटर स्टीपलचेज़); देव कुमार मीना (पोल वॉल्ट); प्रतीक (तार गोला फेंक); रितिक (चक्का फेंक); मोहम्मद अत्ता साजिद (लंबी कूद); दीपांशु शर्मा, रोहन यादव (भाला फेंक)।

महिला:

आरती (10,000 मीटर पैदल चाल); रुजुला अमोल भोंसले, नियोले अन्ना कॉर्नेलिया, सुदीक्षा वल्दुरी, अबिनया राजराजन, सिया अभिजीत सावंत (4 गुणा 100 मीटर रिले); नीरू पहतक, उन्नति अयप्पा बोलैंड (200 मीटर); नीरू पहतक, अनुष्का कुंभार (400 मीटर); तमन्ना (गोला फेंक); अबिनया राजराजन (100 मीटर); उन्नति अयप्पा बोलैंड (100 मीटर बाधा दौड़); श्रेयस राजेश (400 मीटर बाधा दौड़); एकता डे (3000 मीटर स्टीपलचेज); अमानत कंबोज, निकिता कुमारी (चक्का फेंक); पावना नागराज (लंबी कूद); पूजा (ऊंची कूद); लक्षिता विनोद सैंडिल्य (800 मीटर), लक्षिता विनोद सैंडिल्य (1500 मीटर); नीरू पहतक, कनिस्ता तेन्ना मारिया देवा शेखर, सैंड्रामोल साबू, श्रावणी सचिन सांगले, अनुष्का कुंभार (चार गुणा 400 मीटर रिले)।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article