Chinese Lucky Number 8: दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों में कुछ संख्याएं सिर्फ अंक नहीं होतीं, बल्कि एनर्जी, आस्था और सौभाग्य का प्रतीक बन जाती हैं। चीन की वो संख्या 8 है। 8 चीन का लकी नंबर है और अक्सर ऐसा सुना जाता है कि चीनी लोग इस अंक पर करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। कभी मोबाइल नंबर में 8 चाहिए, कभी गाड़ी का नंबर 8, कभी घर का पता 8 से जुड़ा हुआ, इसके लिए लोग भारी-भरकम पैसे खर्च करते हैं और बोली भी लगाते हैं। वहीं, भारत में नंबर 8 को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बनी रहती है। तो नंबर 8 का क्या रहस्य है और इसका क्या मतलब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।
चीन में नंबर 8 क्यों माना जाता है लकी?
चीनी भाषा में '8' को बा कहते हैं, जिसका मतलब समृद्धि, उन्नति और धन का मार्ग खुलना होता है। यानी जो भी व्यक्ति 8 से जुड़ता है, उसके जीवन में तरक्की और सौभाग्य की एंट्री हो जाती है। यही वजह है कि चीन में अक्सर लोग 8 नंबर की चीजें की खरीदते हैं। जैसे भारत में हमेशा मुहूर्त देखकर काम शुरू किया जाता है, उसी तरह चीन में भी किसी बड़े काम की शुरुआत 8 तारीख, 8 बजे या फिर 2008, 2018, 2028 जैसे साल में करना बेहद शुभ माना जाता है। चीन में लोग पैसा लगाकर अपने कार का नंबर 8 वाला लेते हैं तो घर का नंबर भी 8 हो, ऐसी कोशिश करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 वाले मोबाइल नंबर की नीलामी होती है और ऑफिस के पते में अगर नंबर 8 हो तो उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है।
किन लोगों के लिए होता है शुभ?
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नंबर 8 अच्छा माना जाता है। किसी नए प्रोजेक्ट, निवेश या व्यापार बढ़ाने के लिए 8 शुभ है। वहीं, धन आकर्षित करने वाले लोग, जैसे व्यापारी, निवेशकों के लिए नंबर 8 लकी साबित हो सकता है। इसके अलावा जिनके जीवन में बार-बार रुकावटें आती हैं, नंबर 8 उनके लिए स्थिरता लाता है।
भारत में नंबर 8 शुभ है या अशुभ?
भारतीय अंकज्योतिष में भी 8 का संबंध शनि से है, जो अनुशासन, कर्म, और धैर्य का ग्रह है। अगर जीवन में संतुलन और मेहनत है, तो 8 अत्यंत शुभ बन जाता है। भारत में भी लोग नंबर 8 को आध्यात्मिक चाबी की तरह देखते हैं और इसे धन और स्थिरता का प्रतीक मानते हैं।
