Weekly Horoscope: 6 से 12 अक्टूबर 2025 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से खास है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगी। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में, मंगल और बुध तुला में, गुरु मिथुन में, शनि मीन में, शुक्र और केतु सिंह में तथा राहु कुंभ में रहेंगे। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि में होगा और हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा।
पंचांग के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन सूर्योदय पर अष्टक वर्ग में बल 30, 24, 34, 38, 25, 23, 25, 28, 33, 25, 25, और 27 है और लग्न कन्या है। गणनाओं के आधार पर धनु और वृश्चिक राशि वाले सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगे। कर्क और मकर राशि वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, जबकि सिंह और कुंभ राशि वाले दोस्तों के साथ यादगार यात्राएं करेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
मंगल और चंद्रमा आपके पक्ष में हैं। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। मेष और कुंभ राशि के दोस्तों का सहयोग मिलेगा। गुरुवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे।
उपाय: रोजाना श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।
वृषभ राशि
गुरु मिथुन में और शनि एकादश भाव में शुभ फल देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना बनेगी। गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े लोगों को करियर में प्रगति मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%।
मिथुन राशि
मंगलवार के बाद चंद्रमा दसवें भाव में होगा, जो नौकरी और व्यवसाय में प्रगति देगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे, जिससे खुशी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
उपाय: रोजाना श्री अरण्यकांड का पाठ करें। बुधवार को उड़द और गुड़ का दान करें। किसी सुनसान जगह पर पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य प्रतिशत: 80%।
कर्क राशि
मंगलवार के बाद चंद्रमा नवम भाव में और गुरु बारहवें भाव में शुभ रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। मन आध्यात्मिक विचारों से भरा रहेगा।
उपाय: रोजाना सात तरह के अनाज का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा करें। माता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।
सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम भाव में शुभ रहेगा। गुरु और शुक्र मीडिया, आईटी और शिक्षा से जुड़े करियर में प्रगति देंगे। सोमवार से राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। बुधवार के बाद रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
उपाय: रोजाना तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 75%।
कन्या राशि
मंगलवार के बाद चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु भाग्य भाव में होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट शुरू होगा और रुका हुआ पैसा मिलेगा। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।
उपाय: रोजाना पिता का आशीर्वाद लें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 75%।
तुला राशि
चंद्रमा पंचम भाव में और गुरु नवम भाव में हैं। शुक्र और बुध व्यवसाय में तरक्की देंगे। मंगलवार के बाद शिक्षा, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोग विशेष लाभ पाएंगे। धन का आगमन होगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 80%।
वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा चतुर्थ भाव में होगा। नौकरी और व्यवसाय में विवादों से बचें। धार्मिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग प्रगति करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बनेगी।
उपाय: रोजाना श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 65%।
धनु राशि
चंद्रमा तृतीय भाव में और गुरु सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय में मेहनत जरूरी है। गुरु और शनि सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन का प्रस्ताव मिल सकता है। मेष और मकर राशि के लोग मदद करेंगे।
उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।
मकर राशि
शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। शनि और बुध तरक्की देंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। तुला और कर्क राशि के दोस्तों से लाभ मिलेगा।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य प्रतिशत: 70%।
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि में और शनि द्वितीय भाव में हैं। घर में शुभ कार्य होंगे। नौकरी में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। गृह निर्माण से जुड़ा काम शुरू हो सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%।
मीन राशि
सोमवार के बाद चंद्रमा आपकी राशि में होगा। गुरु चतुर्थ भाव में शुभ है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में गुरु का सपोर्ट मिलेगा। ज्यादा यात्रा से बचें। मंगल स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। राजनीति से जुड़े लोग प्रगति करेंगे।
उपाय: रोजाना सुंदरकांड का पाठ करें। सात तरह के अनाज का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 80%।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
