Weekly Rashifal साप्ताहिक राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर: कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में बहुत से त्योहर और पर्व मनाये जाते हैं। दान पुण्य के लिए ये महीना सबसे उत्तम माना जाता है। साप्ताहिक राशिफल के हिसाब से मेष वाले सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातकों का कोई काम पूरा हो सकता है। कन्या राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वृश्चिक वालों को काम में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि के छात्र पढ़ाई में सफल हो सकते हैं। मीन राशि के जातक अपने काम में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल । यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।
मेष
इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष
इस सप्ताह ज़मीन या मकान क्रय करने की सम्भावना है। बुधवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मूंग का दान करें।
मिथुन
बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कर्क
मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।
सिंह
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु शुभ रहेंगे। इस सप्ताह शुक्र मीडिया,आईटी व एजुकेशन जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। ग्रह गोचर सोमवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।
कन्या
सूर्य द्वितीय शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन धार्मिक यात्रा पर रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसायमें कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला
इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व मंगल गोचर एजुकेशन,बैंकिंग व मीडिया जाँब में विशेष लाभ प्रदान करेंगे।विष्णु जी जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक
सप्ताह जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला है। राशि स्वामी मंगल का प्रभाव परिवार के लिए कल्याणकारी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा हो सकती है।
धनु
गुरु व सूर्य सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। मंगलवार से स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल व नीला रंग शुभ है।
मकर
आप जॉब परिवर्तन का विचार कर रहे हैं। गुरु व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मङ्गल स्वास्थ्य के लिए अब अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे । इस सप्ताह जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य सुख उत्तम है। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक खिलाएं।
मीन
सोमवार के बाद जॉब में पद परिवर्तन संभव है। गुरु मंगलमय हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
