अध्यात्म

Weekly Horoscope (25 To 31 December 2022): मेष राशिवालों को मिलेगी जॉब में प्रगति, जानिए इस हफ्ते क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 24, 2022, 07:44 PM IST

Weekly Rashifal (25 To 31 ) December 2022): सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा शनि के साथ मकर राशि व आषाढ़ा नक्षत्र में है। इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। वृश्चिक,तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।

Image

Weekly Horoscope 25 to 31 December 2022

Weekly Horoscope (25 To 31 December 2022): साप्ताहिक राशिफल 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक सुजीत जी महाराज-

इस सप्ताह के प्रथम दिन सूर्योदय के समय सूर्य,बुध व शुक्र धनु राशि में,शनि मकर,बुध मीन, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा शनि के साथ मकर राशि व आषाढ़ा नक्षत्र में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। वृश्चिक,तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल :

1.मेष- इस सप्ताह बुधवार के बाद इसी राशि से द्वादश चन्द्रमा शुभ रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शुक्रवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

2.वृष- इस सप्ताह एकादश गुरु व इस राशि के मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।तिल व कम्बल का दान करें।भाग्य प्रति शत-70%

3.मिथुन- बुध सूर्य व शुक्र के साथ सप्तम गोचर कर रहे हैं।मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

4.कर्क- मंगलवार के बाद भाग्यभाव के चन्द्रमा शुभ हैं।सप्तम शनि प्रेम के लिए बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। मङ्गल के द्रव्य गेंहू का दान करें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-60%

5.सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुध व शुक्र एकसाथ पंचम में गोचर करेंगे। पंचम शिक्षा का भाव है। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।मकर के शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन गाय को केला खिलाते रहें।भाग्यप्रतिशत-65%

6.कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत 75%।

7.तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा -शनि का चतुर्थ व गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर व सूर्य शुक्र के साथ धनु में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मकर प्रभाव भी विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-80%

8.वृश्चिक- सूर्य शुक्र के साथ धनु राशि में रहेंगे।मङ्गल वृष में है।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु परिवार के लिए शुभ फलदायी है।शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।गुरुवार से शनिवार तक जॉब में लाभ संभावित है।भाग्य प्रतिशत-75%

9.धनु- सूर्य,शुक्र व बुध इसी राशि में है। मीन राशि का गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा ।बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।बुधवार के बाद चन्द्रमा चतुर्थ रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-75%

10.मकर- शनि इसी राशि में व गुरु तृतीय स्थान पर गोचर कर रहे हैं। शुक्र- सूर्य द्वादश होकर प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मकर का शनि पॉलिटीक्स के लिए अनुकूल हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।शनिवार को कम्बल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।भाग्य प्रतिशत-70%

11.कुम्भ- गुरु द्वितीय व सूर्य शुक्र एकसाथ धनु में रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।भाग्य प्रतिशत-75%

12.मीन- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर व गुरु इसी राशि में शुभ है। शनि एकादश व सूर्य -शुक्र धनु राशि में रहेंगे।इस सप्ताह मंगलवार तक विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article