Weekly Horoscope 24 July To 30 July 2023: साप्ताहिक राशिफल अनुसार इस सप्ताह बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र 23 जुलाई से वक्री हो गए हैं। इन दोनों परिवर्तन का प्रभाव इस पूरे हफ्ते सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी तो वहीं वृषभ राशि के बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मिथुन जातकों पर काम को बोझ ज्यादा रहेगा। जानिए साप्ताहिक राशिफल यहां।
साप्ताहिक राशिफल, 24 से 30 जुलाई 2023 (Weekly Rashifal 24 July To 30 July 2023 In Hindi)
मेष राशि
वाणी पर संयम रखें। आफिस में किसी मीन राशि के मित्र के सहयोग से कोई वित्तीय विवाद हल होगा। माता लक्ष्मी धन का आगमन कराएंगी। कहीं सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। पीला आपका शुभ रंग है। ससुराल से लाभ होगा। व्यवसाय में किसी नई योजना के स्वीकृत होने से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। पिता के सहयोग से कोई सरकारी कार्य सम्पन्न होगा। बहते जल में मंगलवार को गुड़ प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि
कोई ऐसा बिज़नेस प्रोजेक्ट जो कई दिनों से आपके दिमाग में था वो कार्य रूप में परिणीत हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफ़ेद रंग धारण करें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।किसी विवादित बयान से बचें। वाणी का प्रयोग आपको बहुत लाभ दिलवा सकती है। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि
आपके पास बहुत कार्यों का बोझ रहेगा। किसी सरकारी कार्य हेतु परेशान रहेंगे। कठिन परिश्रम के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग आपका प्रिय राशियेश रंग है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। प्रबंधन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक आपको बहुत लाभान्वित करेंगे।किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। प्रत्येक बुधवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि
आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। सफेद आपका शुभ रंग है। धनु राशि के जातक से आपको व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। गायत्री मंत्र का जप करें।
सिंह राशि
छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। किसी कर्क राशि के जातक से व्यवसाय में लाभ होगा। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। लाल रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। यात्रा की संभावना रहेगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में उच्च नेताओं से लाभ की प्राप्ति होगी। श्री आदित्यहृय स्तोत्र का पाठ करें। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।
कन्या राशि
धन की प्राप्ति होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करना होगा। जॉब में कुछ वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। वाणी पे संयम रखें। विधि तथा प्रबंधन के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। संतान को सफलता मिलेगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
तुला राशि
आपको जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफलता प्रदान करेगा। मित्रों के साथ सुदूर यात्रा कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। वृष आपकी शुभ मित्र राशि है, इनका सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते आएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लेखन व फ़िल्म से जुड़े जातक लाभान्वित होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आप भाग्यशाली हैं कि आपके साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है। आपके किसी पुराने मित्र का साथ है जो कि व्यवसाय में आपके लिए कोई बिगड़ा कार्य बनाएगा। कोई रुका धन भी प्राप्त हो सकता है। पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से आप अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। फ़िल्म और टी वी से संबंधित जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
धनु राशि
टीचिंग, बैंकिंग तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव है। स्वास्थ्य से परेशानी होगी।उदर विकार से कष्ट संभव है। शुगर से प्रभावित लोग परेशान रहेंगे। तिल, तेल इत्यादि का दान करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर राशि
धन की प्राप्ति होती रहेगी। राजनीति करने वाले व्यक्ति सुन्दर अवसर की प्राप्ति करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक अत्यंत लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि
वृष राशि का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में धन का आगमन आपको प्रसन्न कर देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। मधुमेह से समस्या हो सकती है। जॉब से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। नीला रंग शुभ है।मकर राशि के जातक से व्यावसायिक लाभ होगा। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।
मीन राशि
कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र लाभन्वित होंगे और यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। क्रोध का परित्याग करें। आपकी धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुवात कर सकते हैं। कर्क राशि का जातक आपका मित्र साबित होगा।
