अध्यात्म

Weekly Rashifal 19 - 25 May 2025: राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इस सप्ताह 4 राशियों की चमकेगी किस्मत तो बाकी को रहना होगा सतर्क!

Weekly Rashifal 19 - 25 May 2025: इस सप्ताह राहु-केतु के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव बना रहेगा। जहां कुछ राशियों को इन 7 दिनों में लाभ मिलेगा तो कुछ के लिए ये समय चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है। जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल यहां।

Image

Weekly Rashifal 19 - 25 May 2025

Weekly Rashifal 19 - 25 May 2025: इस सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस समय सूर्य वृष, गुरु मिथुन, मंगल कर्क, केतु कन्या, बुध मेष तथा शनि, शुक्र व राहु मीन में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के लोग बुधवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुंभ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व वृष के जातक घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Weekly Rashifal 19 - 25 May 2025

मेष- 19 से 23 मई के मध्य व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। 22 मई के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

वृष- व्यवसाय में 21 मई के बाद लाभ होगा। इस सप्ताह सूर्य बुध व शुक्र का गोचर जॉब चेंज की पूरी योजना बना देगा। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त पढ़ते रहें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

मिथुन-आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं इस सप्ताह में दूसरे दिन से ही अपना पूर्ण रूप लेंगी। मित्रों संग व्यवसाय की नई योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

कर्क- मकर का चन्द्रमा सोमवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त करेगा। बुधवार के बाद मीन का चन्द्रमा शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। शिव उपासना करें।

सिंह- सप्ताह के आरंभिक दो दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। मंगलवार को गेहूं का दान करें।

कन्या- सोमवार को शनि- चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेगा।तुला व मकर राशि की सहायता लें। बुधवार के बाद मीन का चन्द्रमा व मंगल के गोचर अनुरूप धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गुरुवार को मीन का चन्द्रमा व बुध गोचर व्यवसाय में आपको लाभ देगा

तुला-इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। वृष राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। योग व ध्यान का सहारा लें। शुक्र ससुराल से लाभ दिलाएगा।

वृश्चिक- इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मकर का चन्द्रमा मंगलवार के बाद धन का आगमन कराएगा।लाल रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। मंगलवार को मसूर की दाल व गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

धनु- गुरु अब मिथुन राशि में है। मंगलवार के बाद तृतीय चन्द्रमा व शनि प्रभाव के कारण स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। धन आगमन से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

मकर-शनि इस राशि के स्वामी होकर तृतीय हैं। गुरु भी खष्ठम है। ये ग्रह सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

कुम्भ- कर्क राशि का मंगल व मकर का चन्द्रमा इस राशि के जातकों को सफलता दिलवाएगा। मंगलवार के बाद कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मीन- सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा इसी राशि से एकादश गोचर में है जो कि एक सफल सप्ताह के प्रारंभ का प्रतीक है। बुधवार के बाद धन आगमन होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में इस राशि में गोचर करता चन्द्रमा व्यवसाय के प्रति बड़ा लाभ प्रदान करता दिख रहा है। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article