अध्यात्म

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026 : धनवर्षा को तैयार रहें इन 5 राशियों लोग, 18 से 24 मई तक होगा भारी लाभ

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026 : 18 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो गई है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं।

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026 : 18 मई से शुरू होने वाला यह सप्ताह 24 मई तक चलेगा। इस दौरान 19 मई को बुध रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगए। इसके बाद 20 को शु्क्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध भी वृषभ राशि में रहेंगे। मिथुन में शुक्र व गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। राहु कुंभ और शनि मीन में रहेंगे। मंगल अपनी राशि मेष में रहेंगे। पुरुषोत्तम माह आरम्भ हो चुका है। भगवान विष्णु की उपासना के इस पावन माह के दूसरे दिन से यह नया सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।

पुरुषोत्तम माह को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस समय श्री विष्णुसहस्रनाम, भागवत कथा श्रवण, तीर्थ यात्रा, गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस सप्ताह पार्थिव शिवलिंग पूजन और रुद्राभिषेक करना भी अत्यंत शुभ रहेगा। भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेगी। प्रतिदिन नाम संकीर्तन करें, अन्न दान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

पुरुषोत्तम माह के इस प्रथम सप्ताह में भगवान विष्णु की उपासना पर विशेष ध्यान दें। बिजनेस में प्रगति के अच्छे संकेत मिलेंगे। गुरु तृतीय और शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बैंकिंग, मीडिया, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। परिवार में लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। धनु और मीन राशि के मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें और शनिवार को सवा किलो उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। मंगल व्यय भाव में हैं जबकि गुरु और शुक्र द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है। छात्रों को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गुड़ व तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

बुध और सूर्य वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आएंगे, जिससे नौकरी और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। लंबे समय से रुका प्रमोशन इस सप्ताह मिल सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल होने की संभावना है। स्किन और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। बुधवार को कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में और शनि नवम भाव में रहेंगे। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन को लेकर प्रयास तेज होंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बिजनेस में लगातार प्रगति बनी रहेगी। भगवान विष्णु की उपासना करना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय: चावल और शक्कर का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

राशि स्वामी सूर्य, बुध और चन्द्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे, जिससे व्यवसाय और करियर में विशेष प्रगति होगी। बुधवार के बाद राजनीति, प्रशासन और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुधवार के बाद धन लाभ के योग हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। छात्र करियर में प्रगति करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से बचें।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार और शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 78%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

पुरुषोत्तम माह का यह सप्ताह छात्रों के लिए काफी अच्छा रहेगा। शनि मीन राशि में हैं जबकि शुक्र और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में लाभ के योग हैं। व्यवसाय में कन्या और मकर राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लाभ देगा। नौकरी में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरी में सफलता पाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। मंगल षष्ठम भाव में और गुरु-शुक्र अष्टम भाव में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

उपाय: नियमित हनुमान बाहुक का पाठ करें। रविवार और मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

राशि स्वामी गुरु और शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े सभी कार्यों में प्रगति मिलेगी। नई बिजनेस डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मकर और कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और पीले वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

पुरुषोत्तम माह आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति का समय रहेगा। शनि तृतीय भाव में और गुरु-शुक्र षष्ठम भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। गृह निर्माण या संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पिता और गुरु का आशीर्वाद लाभ देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करें। बुधवार और शनिवार को तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

मंगलवार के बाद पंचम भाव का चन्द्रमा छात्रों के लिए लाभदायक रहेगा। शुक्र और गुरु भी पंचम भाव में रहकर नौकरी और शिक्षा में सफलता देंगे। नौकरी में आशातीत सफलता मिलने के योग हैं। गृह निर्माण से जुड़ा नया कार्य शुरू हो सकता है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर सभी कार्यों में लाभ देगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

पुरुषोत्तम माह के पहले सप्ताह में चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में होकर घर-परिवार में सुख और समृद्धि देंगे। सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार और शनिवार को उड़द का दान करें तथा अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article