अध्यात्म

Weekly Horoscope 17 To 23 June 2024: आज से मेष, वृषभ, मिथुन समेत इन 7 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पैसों की नहीं होगी कोई कमी

Weekly Horoscope 17 To 23 June 2024: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। नए की शुरुआत करेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का ये नया सप्ताह।

Image

Weekly Horoscope 17 To 23 June 2024

मेष- इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष-इस सप्ताह का चन्द्रमा बुधवार के बाद सपोर्ट में रहेंगे। यह गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से द्वितीय गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बुधवार को मूंग व उड़द का दान करें।

मिथुन- आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। मंगलवार बाद इस राशि का सूर्य व चन्द्र गोचर शुभ फलदायी है। गुरुवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क-इस वीक गुरुवार के बाद जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह-इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दान पुण्य करते रहें। सूर्य उपासना अवश्य करें।।

कन्या- राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की मूर्ति की एक या 09 परिक्रमा करें। रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। कोई प्रिय मित्र मिल सकता है। शनिवार को तिल का दान करें।

तुला-इस सप्ताह बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र मंगलवार के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व बुध पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक- मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। किसी एक अन्न का नियमित दान करते रहें।

धनु- इस वीक मंगलवार के बाद चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर- गुरु पंचम बहुत शुभ हैं। शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।सूर्य खष्ठम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार व बुधवार को तिल,काले वस्त्र व तिल का दान करें।

कुम्भ- शनि अब इसी राशि में है। गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। पंचम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।

मीन- चतुर्थ सूर्य व गुरु अब इसी राशि से तृतीय है। इस सप्ताह संतान को जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। द्वादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु भगवान जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें व सात अन्न का दान करते रहें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article