अध्यात्म

Weekley Horoscope 23 October To 29 October 2023: जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekley Rashifal ( Weekley Horoscope In Hindi) साप्ताहिक राशिफल 23 - 29 October 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष, वृष, सिंह के लिए बहुत खास रहने वाला है। यहां जानें सभी राशियों का क्या रहेगा हाल।

Image

Weekley Horoscope

Weekley Rashifal ( Weekley Horoscope In Hindi) साप्ताहिक राशिफल 23 - 29 October 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को काम में सफलता मिलेगा। वहीं मिथुन वाले आपने बिजनेस में सफलता हासिल कर सकते हैं। सिंह वालों को जॉब से लाभ मिलेगा। कन्या राशि के जातकों का रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुंभ वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मीन राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए।

मेष

इस सप्ताह जॉब में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

वृष

इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में मंगलवार के बाद लाभ होगा। शुक्रवार के बाद जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।

मिथुन

आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। शनिवार को मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति है। श्री सूक्तम व अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

कर्क

इस वीक धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

सिंह

बिजनेस व जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय में मीन राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें।

कन्या

बहुत दिनों के बाद जॉब को लेकर प्रसन्ता रहेगी। व्यवसाय बेहतर रहेगा।तुला व वृष राशि की सहायता लें। धन का आगमन होगा।गुरुवार व शुक्रवार को वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

तुला

इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कन्या व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।

वृश्चिक

इस सप्ताह छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। बुधवार के बाद का समय जॉब के लिए बेहतर है।पीला व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।

धनु

इस वीक स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि से लाभ है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर

धार्मिक क्रिया कलापों में बिजी रहेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे । हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।

कुम्भ

व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। जॉब को लेकर समय अनुकूल है। हनुमान जी की उपासना करें।

मीन

इस सप्ताह व्यवसाय में धन आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में प्रगति होगी। श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन भगवान शिव जी की उपासना करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article