अध्यात्म

व्यापार या काम में लगी बंदिश दूर कर देंगे ये सरल उपाय, दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

Spiritual Remedies For Job and business problems: क्या आपका काम या व्यापार चलते-चलते बंद होने लगा है। अब पहले जैसी इनकम नहीं हैं, लेकिन आप मेहनत उतनी ही कर रहे हैं या फिर तमाम कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं लग रही है? ऐसे में काफी संभव है कि आपके काम पर बंदिश है या किसी की नजर लगी हुई है। तंत्र शास्त्र में इसके बारे में काफी विस्तार से बताया गया है, इसके साथ ही इससे बचने के उपाय भी दिए गए हैं।

बिजनेस में सफलता दिलाएंगे ये उपाय

बिजनेस में सफलता दिलाएंगे ये उपाय

Spiritual Remedies For Job and business problems : व्यापार या नौकरी में अचानक रुकावटें आना, ग्राहक कम होना, पैसा नहीं टिकना या लगातार नुकसान होना, ये सब किसी को भी परेशान कर सकता है। शास्त्रों की मानें तो कई बार ये समस्याएं ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, वास्तु दोष, बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा की वजह से आती हैं। हालांकि कुछ सरल आध्यात्मिक उपाय और व्यावहारिक बदलाव अपनाकर इन बंदिशों को दूर किया जा सकता है। ये उपाय न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि मन को मजबूत बनाकर मेहनत का सही फल भी दिलाते हैं। इसके साथ ही व्यापार में दिन दूनी और रात चौगुनी वृद्धि होती है।

हनुमान जी की कृपा से बाधाएं होंगी दूर

हनुमान जी संकट मोचन हैं और व्यापार में आने वाली रुकावटों को दूर करने में उनकी विशेष कृपा मानी जाती है। हर मंगलवार को सुबह स्नान करके 11 पीपल के साफ पत्ते लें। लाल चंदन से उस पत्ते पर ‘श्रीराम’ लिखें और उनकी एक माला बनाकर हनुमान मंदिर में प्रभु को अर्पित कर दें। ऐसा करते समय मन में अपनी व्यापारिक समस्या रखें और प्रार्थना करें। नियमित रूप से यह उपाय करने से न केवल बंदिश दूर होती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और नए अवसर अपने आप आने लगते हैं।

शिवजी की करें पूजा

भगवान शिव की आराधना व्यापार को स्थिर और मजबूत बनाती है। लगातार 16 सोमवार तक यह उपाय करें। इसमें आपको 11 बेलपत्र लेना है और केसर से हर पत्ते पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें। इसके बाद इनको शिवलिंग पर अर्पित कर दें। यह उपाय विशेष रूप से तब कारगर होता है जब व्यापार में अस्थिरता या अचानक नुकसान हो रहा हो। शिवजी की कृपा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और काम में एक नई स्थिरता आती है। इसके साथ ही, मन शांत रहता है जिससे सही निर्णय लेना आसान हो जाता है।

गोमती चक्र और कौड़ी का उपाय

मां लक्ष्मी की कृपा के बिना धन नहीं टिकता है। इसके लिए 7 गोमती चक्र, 7 कमलगट्टे और 7 पीली कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर अपनी दुकान या कार्यस्थल की तिजोरी में रखें। शुक्रवार के दिन यह उपाय शुरू करना सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ हर शुक्रवार और बुधवार को मछलियों को आटे की गोलियां और पक्षियों को दाना खिलाएं। यह उपाय धन के प्रवाह को बढ़ाता है और कर्ज या आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाता है।

करें ये बदलाव

कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए बांसुरी पर लाल मौली लपेटकर मोर पंख के साथ दुकान या ऑफिस में रखें। इसके साथ ही सुबह उठते ही मुरली बजाते श्रीकृष्ण की तस्वीर के दर्शन करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक प्रार्थना से करें। रोजाना गाय, कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाना शुरू करें। यह दान की ऊर्जा से व्यापार में बरकत लाता है। शाम के समय झाड़ू न लगाएं और सोने से बचें।

मेहनत और ईमानदारी के साथ करें कार्य

ये सभी उपाय तभी पूरा फल देते हैं जब आप मेहनत और ईमानदारी से काम करें। ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, समय पर काम पूरा करें और नए तरीके अपनाएं जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग या उत्पाद की क्वालिटी सुधारना आदि को करें।। आध्यात्मिक उपाय मन को मजबूत बनाते हैं और सही दिशा दिखाते हैं, जबकि व्यावहारिक कदम वास्तविक तरक्की लाते हैं। जब दोनों साथ चलते हैं, तो दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति होना स्वाभाविक है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशी वालो का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article