13 फरवरी विजया एकादशी के दिन क्या दान करें, राशि के अनुसार जानिए दान की सामग्री और लाभ
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 12, 2026, 08:33 PM IST
Vijaya Ekadashi 2026: 13 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन में विजय प्राप्त होती है। इसके साथ ही इस दिन राशि के अनुसार दान करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं कि विजया एकादशी के दिन राशि के अनुसार, किन चीजों का दान करना चाहिए?
विजया एकादशी पर क्या दान करें?
Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ‘विजया’ का अर्थ विजय दिलाने वाली है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, मंत्र जाप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर राशि के अनुसार दान करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि विजया एकादशी पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस दिन मसूर की दाल, लाल वस्त्र या गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। इससे साहस बढ़ता है और रुके हुए काम पूरे होने के योग बनते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को चावल, सफेद वस्त्र या दूध का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख बढ़ता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को हरी मूंग, हरा कपड़ा या किताबों का दान करना शुभ रहेगा। इससे बुद्धि और करियर में प्रगति के संकेत मिलते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को चावल, चीनी या सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करना चाहिए। इससे मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरी सब्जी, मूंग दाल या हरे वस्त्र का दान करना लाभ देगा। इससे कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सफलता मिलती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को सफेद वस्त्र, इत्र या मिश्री का दान करना शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और आर्थिक लाभ मिलता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को लाल मसूर, तांबे का पात्र या गुड़ का दान करना चाहिए। इससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को पीला वस्त्र, चने की दाल या केले का दान करना शुभ रहेगा। इससे भाग्य मजबूत होता है और बाधाएं दूर होती हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को काला तिल, कंबल या सरसों का तेल दान करना चाहिए। इससे शनि से जुड़े कष्ट कम होते हैं और स्थिरता मिलती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को काला वस्त्र, उड़द दाल या जूते-चप्पल का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे जीवन में रुकावटें कम होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीला वस्त्र, हल्दी या चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और धन-समृद्धि बढ़ती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
