अध्यात्म

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 3 राशियों को देगा लाभ तो 3 राशियां रहें सावधान!

Shukra Gochar In Vrishabha Rashi 2024: 19 मई 2024 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करने जा रहा है। इस राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही कई राशियों की जिंदगी बदल जाएगी। कुछ राशि वालों को ये गोचर लाभ देगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ाएगा।

Image

Shukra Gochar In Vrishabha Rashi

Shukra Gochar In Vrishabha Rashi: शुक्र देव 19 मई 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वृषभ शुक्र की ही राशि है। इस वजह से इस राशि में शुक्र का प्रवेश महत्वपूर्ण साबित होगा। ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा तो कुछ राशि वालों को परेशान करेगा। शुक्र ग्रह 19 मई की सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर अपनी प्रिय राशि वृषभ में गोचर शुरू करेंगे। जहां ये 12 जून तक मौजूद रहेंगे। जानिए शुक्र के गोचर से किन राशि वालों की परेशानियां बढ़ेंगी।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही वेतन वृद्धि की भी आशंका है। रिश्तों के मोर्चे पर बात करें तो आपके करीबी रिश्तों में मजबूत आएगी। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों के लिए अशुभ

मेष राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए नई परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने की संभावना है।

वृषभ राशि

आपकी आर्थिक इस दौरान कुछ कमजोर रहेगी। जीवन साथी के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में काफी अशांति रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ झगड़ा होने की भी संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये समय कम संतुष्टि और मध्यम प्रगति के संकेत दे रहा है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी। जीवन साथी के साथ आपकी असहमति सामने आ सकती है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article