अध्यात्म

Dream Astrology: सपने में इन चीजों को देखना हो सकता है अशुभ, आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत

Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपने होते हैं। जो हमें आने वाली मुसीबत के लिए पहले से ही संकेत दे देते हैं। आज हम उन्हीं सपनो के बारे में बात करेंगे कि ऐसे कौन से सपने होते हैं। जिनसे हमे आने वाले मुसीबत का पता चलता है।

Image

Dream Astrology

Dream Astrology: सपने में दिखाई देने वाली है चीज का कुछ ना कुछ मतलब होता है। सोते समय हमें अक्सर ही सपने आते हैं। इन सपने में कभी कोई अच्छी चीज नजर आती है तो कभी कुछ ऐसे सपने आते हैं। जिनके बारे में हमे कुछ भी पता नहीं होता है। हर एक सपना कोई ना कोई संकेत देने के लिए आते हैं। कुछ सपने हमें शुभ संकेत देने के लिए आते हैं, तो वहीं कुछ सपने हमें भविष्य की घटना के बारे में संकेत देने के लिए आते हैं। रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनो के बारे में कहा जाता है कि जरूर ही पूरे होते हैं। आइए जानते हैं कौन से सपने अशुभ होते हैं।

इन चीजों को सपने में देखना होता है अशुभ

अंगरक्षक

सपने में यदि आपको अंगरक्षक नजर आते हैं तो ये अशुभ संकेत की ओर इशारा कर रहे हैं। इसका अर्थ होता है कि आप किसी घटना के शिकार हो सकते हैं। आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

जटाधारी साधु को देखना

यदि आपके सपने में कोई जटाधारी साधु नजर आते हैं तो इसका मतलब अशुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको कोई भारी नुकसान पहुंच सकता है या तो आप को कोई भारी मुसीबत में फस सकते हैं।

अगरबत्ती

अगर आपके सपने में अगरबत्ती नजर आती है तो इसका मतलब होता है कि आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके साथ आपको किसी मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है।

प्राकृतिक आपदा देखना

यदि आप अपने सपने में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप को धन का नुकसान हो सकता है या आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article