अध्यात्म

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए वास्तु टिप्स, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आप अपने जीवन में तरक्की और खुशहाली चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर ध्यान जरूर देना चाहिए। जानिए वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए घर का मेन गेट।

Image

Vastu Tips For The Main Gate of The House

Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र अनुसार घर का मुख्य द्वार सिर्फ अंदर आने का रास्ता नहीं होता बल्कि यहां से घर में ऊर्जा भी प्रवेश करती है। अगर मेन गेट का वास्तु सही है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है वहीं यदि यहां का वास्तु खराब है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। इसलिए घर का मुख्य द्वार वास्तु अनुरूप होना चाहिए। मुख्य द्वार माता लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां जानें मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स।

मुख्य द्वार पर चौखट जरूरी

मुख्य प्रवेश द्वार पर चौखट का होना अति आवश्यक है। पहले गांव के जो घर होते थे या आज भी है वहां मुख्य द्वार बहुत ही बड़ा बनाया जाता है। मतलब मुख्य द्वार अन्य द्वारों से बड़ा होना चाहिए। यदि आप मकान में हैं तो मुख्य द्वार का चौखट होना अत्यंत आवश्यक है। चौखट ऊंचा हो। बिना चौखट के प्रवेश द्वार अशुभ होता है। यदि आप फ्लैट में हैं तो वहां भी चौखट लगवाने का प्रयास करें तो बेहतर होगा उससे समृद्धि व आरोग्यता आती है।

मुख्य द्वार पर रखें गणपति प्रतिमा

मुख्य द्वार के ठीक ऊपर श्री गणेश जी की मूर्ति हो। गणेश जी का पीठ मत दिखे इसके लिए आवश्यक है कि ठीक उसके पीछे अंदर से एक गणपति मूर्ति और लगाई जय। गणेश जी की खड़ी मूर्ति न होकर बैठी हुई मूर्ति शुभ है।

मुख्य द्वार पर टांगें इस रंग की पेंटिंग

मुख्य द्वार की पेंटिंग स्वर्ण के रंग की होनी चाहिए। ध्यान रखें कि वह काले रंग की तो बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।

इस बात का रखें विशेष ध्यान

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मुख्य द्वार से सीधे दो दरवाजे न हों। ये अशुभ माना जाता है। साथ ही मुख्य द्वार के सामने बिजली का पोल भी नहीं होना चाहिए।

मुख्य द्वार पर करें ये काम

घर मे सुख-समृद्धि, आरोग्यता और सुख शान्ति चाहिए तो मुख्य द्वार के चौखट पर प्रतिदिन घी का दीपक रखें। ऐसा करने से कुल की वृद्धि होती है। मुख्य द्वार से सीधे सूर्य की रौशनी आती हो तो बहुत अच्छा होता है। वहीं घर के मेनगेट पर स्वास्तिक का निशान बनाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article