Sawan Shiv Puja 2021 Rashifal: श्रावण माह में राशि अनुसार करें शिव पूजा, सावन में कैसे करें आराधना?

Sawan / Shrawan 2021 Shiv Puja: श्रावण माह में राशि अनुसार शिव पूजा करने से ग्रह स्थितियों का भी सहयोग प्राप्त होगा और इससे अनंत पुण्य की प्राप्ति भी होगी।

Rashianusar Shiv Puja in Sawan Month
राशि अनुसार सावन शिव पूजा 
मुख्य बातें
  • शिव जी को समर्पित है सावन / श्रावण का पवित्र महीना।
  • राशि अनुसार पूजा करने से मिलेगा अनंत पुण्यफल।
  • यहां जानिए सावन 2021 का राशिफल और मेष से मीन तक के लिए पूजा विधि।

Sawan / Shrawan 2021 Rashifal: श्रावण माह बहुत ही पवित्र माह होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने का यह बहुत ही सुंदर अवसर है। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक होता है। शिवपुराण की कथा का श्रवण बहुत ही पुण्यदायी है। प्रत्येक दिन का आरम्भ शिवलिंग पर जलाभिषेक से करें। ॐ नमः शिवाय का निरंतर जप करें। इस माह में दान पुण्य करें। अब जानते हैं राशि अनुरूप शि वपूजा।

1. मेष - इस राशि का स्वामी मंगल है। गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।शहद से करवाएं भगवान शिव का अभिषेक तथा गाय को गुड़ खिलाएं।मेष राशि के लोग शिवलिंग पर चांदी का चन्द्रमा चढ़ाएं।

2. वृष - इस राशि का स्वामी शुक्र है।शिवलिंग पर इत्र व गंगा जल अर्पित करें।चावल का दान करें। दुग्ध से भगवान का अभिषेक करें।नित्य दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

3. मिथुन -कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। गौशाला अवश्य जाएं।गाय को पालक खिलाएं। शिवपुराण पढ़े।नित्य अन्न का दान करें। इस राशि का स्वामी बुध है।गणेश जी की उपासना भी करें।

4. कर्क - इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है।दूध से भगवान का अभिषेक करें।एक चांदी का चंद्रमा भगवान को चढ़ाएं।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

5. सिंह - इस राशि का स्वामी सूर्य है।शिवमंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ करवाएं। शहद से रुद्राभिषेक कराएं।नित्य शिवपुराण का पाठ पुण्यदायी है।

6. कन्या - इस राशि का स्वामी बुध है।कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं।अरण्यकाण्ड का पाठ करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।प्रत्येक सोमवार का व्रत रहें।

7. तुला - इस राशि का स्वामी शुक्र है।भगवान को इत्र से स्नान कराएं।चावल तथा चीनी का दान करें।दही से रुद्राभिषेक करें।

8. वृश्चिक - इस राशि का स्वामी मंगल है।गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं।मसूर की दाल का दान करें।पार्थिव का शिवलिंग बनाकर नित्य पूजन करें।

9. धनु - इस राशि का स्वामी गुरु है।कई पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं।किसी शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ कराएं।

10. मकर - इस राशि का स्वामी शनि है।अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं।तिल का दान करें।गंगा जल से भगवान का रुद्राभिषेक कराएं।

11. कुम्भ- कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं।अन्न दान करें।दुर्गासप्तशती का पाठ प्रत्येक मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा।

12. मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है।गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर