अध्यात्म

Tulsi Vivah Puja Samagri : तुलसी विवाह में किन- किन चीजों की पडे़गी जरूरत, यहां नोट करें पूरी सामग्री लिस्ट

Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024: तुलसी विवाह हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह शालीग्राम भगवान से कराया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह की पूजन सामग्री के बारे में।

Image

Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024

Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024: तुलसी विवाह इस साल 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इससे एक दिन पहले देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान शाली ग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह हुआ था। तब से हर साल इस तिथि पर तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। भगवान शालीग्राम भगवान विष्णु का ही रूप है, इसलिए तुलसी विवाह के दिन बहुत सारे लोग माता तुलसी और शालीग्राम का विवाह करवाते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इस दिन तुलसी जी कि विधिवत पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह में बहुत सारे सामानों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आइए यहां देखें तुलसी विवाह के पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।

Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024 (तुलसी पूजन सामग्री लिस्ट)

  • तुलसी का पौधा
  • शालीग्राम
  • मूली
  • केले के पत्ते
  • नारियल
  • कपूर
  • धूप
  • चंदन
  • हल्दी की गांठ
  • गन्ना
  • सिंदूर
  • सुहाग का सामान
  • लाल चुनरी
  • आंवला
  • बेर
  • बताशा
  • मौली
  • रोली
  • फूल

Tulsi Vivah Puja Kaise kiya Jata Hai (तुलसी विवाह पूजन कैसे किया जाता है)

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे के आसपास अच्छे से सफाई की जाती है। उसके बाद वहां पर केले के पत्ते और गन्ने से तुलसी विवाह का मंडप बनाया जाता है। पूजा के स्थान पर सुंदर सी रंगोली बनाई जाती है और तुलसी जी के पास भगवान शालीग्राम को रखा जाता है। उसके बाद तुलसी जी को लाल चुनरी और सुहाग का सारा सामान अर्पित किया जाता है। तुलसी विवाह कराने जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है उनका विवाह शीघ्र तय हो जाता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article