Akshaya Navami Upay 2024: अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अक्षय नवमी का व्रत 10 नवंबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा। अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा विधान है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे टपकती हैं, इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया और खाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय नवमी के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना शुभ होगा।
Akshaya Navami Upay 2024 (अक्षय नवमी उपाय 2024)
आर्थिक तंगी से छुटकारे के लिए
अक्षय नवमी के दिन आप आंवले के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें और उसके नीचे घी का दीपक जलाकर आरती करें। इस दिन आंवले के नीचे बैठकर भोजन करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।
वैवाहिक जीवन के लिए
सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए आप अक्षय नवमी के दिन पांच गेंदे के फूल को लाल कपड़े में बांधकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। पूजा करने के बाद फूल वाली पोटली को अपने घर के पूर्व दिशा बांध दें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सारी समस्या समाप्त हो जाएगी और आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए
आंवला नवमी के दिन आंवले का दान करना या आंवले के पेड़ का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में वास्तु दोष लग गया है तो आप अक्षय नवमी के आंवले का दान करें। इसके साथ ही अपने घर के सामने उत्तर दिशा में आंवले का वृक्ष जरूर लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष से तुरंत छुटकारा मिलेगा।
धन आगमन के लिए
आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे सिक्का दबाना बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में धनी की कमी दूर होगी और लक्ष्मी जी की कृपा से धन का आगमन होगा।
