अध्यात्म

Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह पर किए उपायों से जीवन में आएगी खुशहाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:22 PM IST

Tulsi Vivah 2022: कार्तिक शुक्ल एकादशी और देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु के रूप शालीग्राम के साथ कराया जाता है। शादीशुदा दंपती के लिए यह दिन खास माना जाता है। इस दिन आप पूजा-पाठ और व्रत के साथ कुछ उपायों को करते हैं तो इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

Image

तुलसी विवाह पर किए उपायों से जीवन में आएगी खुशहाली

KEY HIGHLIGHTS
  1. तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को चढ़ाएं लाल चुनरी
  2. तुलसी विवाह के दिन होता है अबूझ मुहूर्त
  3. खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए जरूर करें तुलसी विवाह पूजन

Tulsi Vivah 2022 Puja Date Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी 04 नवंबर और तुलसी विवाह 05 नवंबर को मनाई जाएगी। तुलसी विवाह का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और व्रत से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु के कई रूपों में एक शालीग्राम रूप के साथ तुलसी जी का विवाह कराया जाता है। इस दिन से ही शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की भी शुरुआत हो जाती है।

तुलसी विवाह के दिन अबूझ मुहूर्त होता है जोकि शादी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल शुक्र तारा डूबने के कारण तुलसी विवाह के दिन शादियां नहीं होंगी। ज्योतिषी के अनुसार तुलसी विवाह पर किए गए उपायों से वैवाहिक जीवन में खुशहाल होता है। यदि दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है तो तुलसी विवाह के दिन ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को जरूर करें।

तुलसी जी को चढ़ाएं लाल चुनरी

पति-पत्नी के बीच हमेशा मन-मुटाव रहता है तो इसके लिए तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ाएं। पूजा के बाद इस चुनरी को किसी सुहागिन स्त्री को दे दें। आप चाहे तो इस चुनरी को किसी देवी मंदिर में जाकर भी चढ़ा सकते हैं। तुलसी विवाह के दिन इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।

तुलसी जल का करें छिड़काव

तुलसी विवाह के दिन तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालें और फिर इस जल का पूरे घर पर छिड़काव करें। इससे नकारात्मकता दूर होती है और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है। तुलसी विवाह की पूजा यदि पति-पत्नी साथ मिलकर करते हैं तो इससे भी वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां दूर होगी।

तुलसी मंगलाष्टक का करें पाठ

विवाह में किसी कारण देरी हो रही है या बाधाएं आ रही है तो इसके लिए तुलसी विवाह का आयोजन करें। पूजा में तुलसी मंगलाष्टक का पाठ अवश्य करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article