अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन 6 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 12 जनवरी का अंकज्योतिष भविष्यफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 12 जनवरी दिन सोमवार है। अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं। साथ ही आज के शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान विस्तार में पढ़ें।

अंकज्योतिष भविष्यफल 12 जनवरी 2026 (pc: canva)

अंकज्योतिष भविष्यफल 12 जनवरी 2026 (pc: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 12 जनवरी 2026 है। 12 का संयुक्त अंक 02 मन तथा धर्म व 01 भक्ति व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-01-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसका स्वामी बुध है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

12 जनवरी 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व बुध भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है।
  • आज का उपाय - कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व मङ्गल का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
  • स्वास्थ्य- सूर्य व गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक-05 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग-नारंगी व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत-60%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक-03 व 05
  • जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी बुध व आज का अंक स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी बुध व मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग हैं।जाँब में अंक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय-उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग-हरा व नीला।
  • भाग्य प्रतिशत-70%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक- 05 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों
  • का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 04 व 05
  • जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। चन्द्रमा व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय- कम्बल का दान करें।
  • शुभ रंग- पीला व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article