Daily Numerology prediction: 25 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन है, इसके साथ ही विवाह पंचमी का पर्व भी है। आज 25 के अंकों का योग 7 है। अंक 7 केतु को माना जाता है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 8 है। अंक 8 शनि का होता है। वहीं, आज का दिन मंगल है। इस कारण 25 नवंबर यानी आज के दिन मंगल, शनि और केतु का प्रभाव बरकरार रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे)
सूर्य और राहु व्यवसाय में नुकसान दे सकते हैं। आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वालों को अच्छी सफलता मिल सकती है। नेत्र रोग की तकलीफ हो सकती है।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे)
नौकरी में अंक 03 व 06 का पूरा सपोर्ट रहेगा। धन आगमन के योग हैं। व्यवसाय में किसी नई डील से लाभ होगा। राहु के प्रभाव से हड्डी संबंधी रोग हो सकता है।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे)
गुरु और केतु का प्रभाव व्यवसाय में सफलता देगा। नौकरी में अंक 03 व 08 का सपोर्ट बड़ा लाभ देगा। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे)
व्यवसाय में अंक 06 व 07 से अच्छी सफलता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से जुड़े लोग नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। सेहत में कमी आ सकती है। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे)
व्यवसाय में नई आशा और उत्साह जुड़ेगा। किसी नई बिजनेस डील से स्पष्ट लाभ होगा। नौकरी में भी अच्छी प्रगति रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे)
नौकरी में केतु प्रमोशन दिला सकता है। शुक्र और केतु मिलकर नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे)
नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है। सेहत को लेकर आप पूरी तरह प्रसन्न रहेंगे।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे)
शनि और राहु का सपोर्ट व्यवसाय में नई उम्मीद जगाएगा। नौकरी में केतु प्रमोशन दिला सकते हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे)
राहु और मंगल व्यवसाय में परेशानी दे सकते हैं। मीडिया व आईटी फील्ड से जुड़े लोग अच्छा लाभ उठाएंगे। कफ जनित विकार से तकलीफ हो सकती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
