Roti Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को बहुत महत्व दिया गया है। ग्रहों की चाल के हिसाब से ही जातक के जीवन में सुख-दुख आता है। ग्रहों को शांत और मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो बहुत ही फलकारी होता है। इसमें रोटी से जुड़ा टोटका भी बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार, रोटी से जुड़े टोटके का इस्तेमाल धन लाभ और सफलता प्राप्त करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि रोटी से जुड़े ये टोटके और उपाय लोगों को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ मनोकामनाओं की भी पूर्ति करते हैं। अगर किसी जातक पर राहु-केतु का दोष है तो उसके लिए रोटी से जुड़ा उपाय करना बहुत ही फलदायी हो सकता है। ये उपाय इन-इन ग्रहों को शांत कर घर में सुख-शांति लाता है। आइए जाने रोटी से जुड़े खास उपायों और टोटके के बारे में।
रोटी के चमत्कारी टोटके
ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में राहु की स्थिति खराब चल रही हो या उसे राहु दोष हो तो उसके लिए रोटी से जुड़ा उपाय कारगर साबित होता है। ऐसे लोग रोटी पर सरसों का तेल लगाकर रोजाना काले कुत्ते को खिलाएं। लगातार 15 दिनों तक ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।
पितृ दोष और गृह क्लेश
ज्योतिष के अनुसार, जिस जातक के कुंडली में पितृ दोष है, वह अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाएं और उस खीर में दो रोटी रखकर इसे कौए को खिला दें। इससे पितृ दोष का असर कम होता है। वहीं, घर में क्लेश और लड़ाई-झगड़े से परेशान जातक खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से घर-परिवार में शांति आती है।
आर्थिक तंगी के लिए
आर्थिक तंगी से परेशान जातक रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। वहीं, घर में सुख-समृद्धि के लिए खाने की पहली रोटी गाय के नाम पर निकाल कर खिलाएं। इसी तरह ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रखकर इसे गौ माता को खिलाएं। मछलियों को भी रोटी के टुकड़े खिलाने से कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
