अध्यात्म

Chanakya Niti For Life: जीवन को बनाना चाहते हैं खुशहाल तो आज ही अपना लें चाणक्‍य के ये चार मंत्र

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 10:01 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य अपने नीति शास्‍त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के कई उपाए बताएं हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर व्‍यक्ति कुछ बातों का ध्‍यान रखे तो वह अपने जीवन को खुशहाल व आसान बना सकता है। आचार्य ने ऐसे चार सूत्र भी बताएं हैं, जिसका पालन करने पर जीवन में खुशियां लौट आती हैं।

Image

चाणक्‍य के ये चार मंत्र हैं बेहद खास, जीवन को बना देते हैं खुशहाल

KEY HIGHLIGHTS
  • जीवन में खुशहाली के लिए बीते हुए कल से बाहर निकला जरूरी
  • दूसरे लोगों के सामने कभी न करें अपने कमजोरी का प्रदर्शन
  • गलत तरीके से कमाया धन खुशहाली की जगह देता है कष्‍ट और यातना

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्‍त्र में जीवन अच्‍छे-बुरे हर पहलू का विस्‍तार से वर्णन किया है। नीति शास्‍त्र में दी गई जानकारी और बताए गए उपाय किसी भी व्‍यक्ति के जीवन की डगर को आसान बना सकते हैं। नीतिशास्‍त्र में इन नीतियों का उल्लेख सदियों पहले किया गया है, लेकिन आज भी यह जीवन के लिए उतना ही असरदार हैं, जितना उस समय था। यह नीतियां लोगों का बेहतर तरीके से मार्गदर्शन करने के साथ उन्‍हें सही और गलत में फर्क बताती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने अपनी इन नीतियों में खुशहाल जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि व्‍यक्ति को जीवन में खुशहाली के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आचार्य ने अपने इस नीति को चार सूत्र में पिरोते हुए कहा कि जो भी व्‍यक्ति इसे अपने जीवन में अपना लेता है, उससे दुख दूर हो जाते हैं।

- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लोगों को दूसरों के सामने कभी भूलकर भी अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग खुद ही मुसीबत को अपने पास बुलाते हैं। क्‍योंकि दूसरों को जब आपकी कमजोरी का पता चलेगा तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। दुश्‍मन भी आपकी कमजोरी का फायदा उठा कर पीठ पीछे से कभी भी वार कर सकता है।

- आचार्य चाणक्य कहते हैं जिस भी व्‍यक्ति को अपने जीवन में सुख- शांति चाहिए, उसे सबसे पहले अपने बीते हुए कल को भूलना पड़ेगा। जो लोग अपनी बीते कल को और बुरे अनुभवों को याद करते हैं, उने सिर्फ कष्ट ही मिलता है। ऐसे लोग कल में जी कर अपने अपने वर्तमान को भी खराब कर लेते हैं।

- आचार्य चाणक्य के अनुसार खुशहाल जीवन में सबसे बड़ी बाधा गलत तरीके से कमाया गया धन होता है। ऐसे लोग धन अर्जित तो कर लेते हैं, लेकिन जीवन की खुशहाली गायब हो जाती है। इन धन के साथ सिर्फ कष्‍ट और यातनाएं मिलती है। इसलिए, व्‍यक्ति को हमेशा अच्छे इरादों और मेहनत के साथ पैसा कमाना चाहिए। मेहनत से कमाया गया धन खुशहाल जीवन देता है।

- आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि खुशहाल जीवन के लिए व्‍यक्ति को हमेशा दुष्‍ट स्‍वभाव के लोगों से दूर और सजग रहना चाहिए। क्‍योंकि ऐसे लोगों के बीच रहने से ना तो तरक्‍की मिल पाती है और न ही जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे लोग पास रहकर सिर्फ दूसरों को कष्‍ट ही देते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article