अध्यात्म

Kharmas 2024: इस साल नहीं पड़ेगा खरमास, जल्दी आएंगे सारे व्रत त्योहार, अभी से नोट करें ये जरूरी डेट्स

Kharmas: हिंदू धर्म में खरमास के दौरान किसी भी शुभ काम करने की मनाही होती है। इस समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। इस साल हिंदू नवर्वष में खरमास नहीं लगेगा। जिस कारण सारे व्रत पहले ही आ जाएंगे। आइए जानें कब पड़ेगा कौन सा व्रत।

Image

Kharmas 2024

Kharmas: ग्रहों के राजकुमार सूर्य देव जब गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं। तब खरमास लगता है। खरमास में सूर्य का तेज कम हो जाता है, इस कारण इस समय में कोई शुभ काम नहीं किये जाते हैं। इस साल 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जिसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत होगी। इस मास का समापन 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ होगा। इस साल पूरे 118 दिन के लिए चातुर्मास लगेगा। पिछले साल अधिकमास के कारण सावन भी पूरे 2 महीने का था। जिस कारण चातुर्मास चार की जगह पूरे पांच महीने का था। इस साल खरमास नहीं हैं। जिसकी वजह से इस साल सारे त्योहार पिछेल साल के मुताबिक 11 दिन पहने पड़ेंगे। आइए जानें कब मनाया जाएगा कौन सा त्योहार।

कब मनाया जाएगा कौन सा पर्व

26 अगस्त 2024कृष्ण जन्माष्टमी
6 सितंबर 2024हरतालिका तीज व्रत
14 सितंबर 2024जलझूलनी एकादशी
17 सितंबर 2024अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर से 30 सितंबर 2024पितृ पक्ष
3 अक्टूबर2024नवरात्रि की शुरुआत
12 अक्टूबर2024दशहरा
29 अक्टूबरधनतेरस
1 नवंबर 2024दिवाली
5 नवंबर 2024छठ पूजा

खरमास का महत्व (Kharmas Importance)

हिंदू धर्म में खरमास का बहुत ही खास महत्व है। जिस समय सूर्य ग्रह गुरु ग्रह की राशि धनु में एक महीने तक रहते हैं। उस समय में एक मास के लिए खरमास लग जाता है। खरमास में कोई भी शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश करने की मनाही होती है। खरमास के समय में सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article