अध्यात्म

मोटे फायदे को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, सूर्य और शुक्र ने बना लिया है दशांक योग

Surya Shukra Dashank Yog 2026 : 6 जून की सुबह सूर्य और शुक्र एक दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं। इनके बीच दशांक योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा।

Image

दशांक योग से किनको होगा लाभ

Surya Shukra Dashank Yog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, सम्मान, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, धन, वैभव, कला, प्रेम और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 6 जून 2026 की सुबह लगभग 10 बजे सूर्य और शुक्र के बीच 36 डिग्री का कोण बन रहा है, जिससे दशांक योग (Decile Aspect) का निर्माण हुआ है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक सकारात्मक और रचनात्मक योग माना जाता है, जो व्यक्ति की प्रतिभा को निखारने, आर्थिक अवसर बढ़ाने और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक माना जाता है।

वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में हैं और शुक्र भी मिथुन में अपनी मजबूत स्थिति में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह योग कई राशियों के लिए विशेष शुभ परिणाम देने वाला माना जा सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका प्रभाव लगभग एक महीने तक महसूस किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग शुभ रहेगा।

क्या होता है दशांक योग

जब दो ग्रह एक-दूसरे से लगभग 36 डिग्री की दूरी पर आते हैं तो दशांक योग बनता है। पश्चिमी ज्योतिष में इसे रचनात्मकता, नई संभावनाओं और छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने वाला कोण माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में भी इसे दो ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा के समन्वय के रूप में देखा जाता है। सूर्य और शुक्र के बीच बना यह योग व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। कला, मीडिया, फैशन, शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और बिजनेस से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग काफी अनुकूल रह सकता है। सूर्य आपकी राशि में होने के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा और शुक्र का सहयोग आर्थिक मामलों में राहत दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए ग्राहक मिलने की संभावना रहेगी। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आगे बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग नई शुरुआत कराने वाला साबित हो सकता है। करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का असर सिंह राशि पर विशेष रूप से दिखाई दे सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा सकता है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से भी फायदा मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर दशांक योग का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article