Surya Grahan in September 2025 time in India hindi (21 September 2025 surya grahan time): रविवार को यानी 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को कवर करेगा। भारत में, यह ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगेगा जिसकी वजह से इसका ज्योतिषीय महत्व बढ़ जाता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे के आसपास के आरंभ होगा।
21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण का टाइम
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण संडे को 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण अपने चरम पर 22 सितंबर को तड़के 01:12 (am) बजे पर होगा। वहीं इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 (am) बजे पर होगा।
क्या 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पूरा उत्तरी अमेरिका, पूरा दक्षिण अमेरिका आदि में भी दृश्य नहीं होगा। यह दुनिया के दक्षिणी गोलार्ध, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पैसिफिक आईलैंड, अंटार्टिका जैसी जगहों पर नजर आएगा।
क्या सितंबर 2025 के ग्रहण का सूतक लगेगा
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस वजह से आम जनों से लेकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाों के लिए भी सूतक नहीं लगेगा।
21 सितंबर को सूर्य कैसा दिखेगा
21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यानी चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूर्य के केवल एक ही हिस्से को ढकेगा। इससे आकाश में अर्धचंद्राकार सूर्य (crescent-shaped) नजर आएगा जो कि एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य बनाएगा।
