अध्यात्म

सितंबर में कौन सा ग्रहण है, 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है क्या, जानें सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है, यह भारत में दिखेगा या नहीं

21 September 2025 Grahan Time in India (सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है): सितंबर 2025 के महीने में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। पहला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा - जो कि 21 सितंबर को रविवार को पड़ेगा। यानी हां, 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है। लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा। आगे देखें सितंबर में सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, सूर्य ग्रहण 2025 की डेट (कब है), Surya Grahan kab padega।

Image

21 September 2025 Grahan Time in India : सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है (Pic: Canva)

21 September 2025 Grahan Time in India (सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है): 21 सितंबर 2025 को रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर, 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:09 बजे और सूर्यास्त शाम के 6:19 बजे पर होगा। दिन के नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी और फिर उत्तराफाल्गुनी होंगे, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में और फिर कन्या राशि में संचार करेंगे। 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आप यहां सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 का टाइम, अवधि, सूर्य ग्रहण 2025 भारत में दिखेगा या नहीं - की जानकरी ले सकते हैं। जानें सितंबर में सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, सूर्य ग्रहण 2025 की डेट (कब है), Surya Grahan kab padega।

सूर्य ग्रहण कब है सितंबर 2025 में

सितंबर 2025 में सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि होगी। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 11:00 PM से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह करीब 3:24 AM तक ग्रहण जारी रहेगा। इस तरह सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 की अवधि करीब 4.5 घंटे की रहेगी।

क्या सितंबर 2025 का ग्रहण भारत में दिखेगा

21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। दरअसल, यह ग्रहण उस समय लग रहा है जब भारत में रात्रि का समय होगा। इस वजह से भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा।

सूर्य ग्रहण 2025 का सूतक काल

21 सितंबर 2025 को आश्विन अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article