अध्यात्म

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Surya Grahan 2025 (सूर्य ग्रहण कब है 2025): चंद्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की शुरूआत हुई थी और अब ग्रहण के साथ ही ये समाप्त होने वाला है। सितंबरे महीने में ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यहां से जानें सूर्य ग्रहण कब है, कितने बजे लग रहा है और ये भारत में नजर आएगा या नहीं।

Image

सूर्य ग्रहण 2025 (pic credit: canva)

Surya Grahan 2025 (सूर्य ग्रहण कब है 2025): हाल में पूरी दुनिया में ब्लडमून का अद्भूत नजारा देखा, लेकिन अब एक और ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के 12 दिन बाद ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये साल का आखिरी ग्रहण है और सितंबर का दूसरा ग्रहण है। अब सवाल ये है कि सूर्य ग्रहण किस दिन लग रहा है। यहां से आप सूर्य ग्रहण की तिथि देख सकते हैं। यहां सूर्य ग्रहण किस समय लगने वाला है, ये भी बताया गया है। साथ ही ये भारत में दिखेगा या नहीं दिखेगा, इसकी जानकारी भी आप यहां से लेंगे।

सूर्य ग्रहण कब है? (Surya Grahan Kab Hai)

आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी रविवार, 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है।

ग्रहण लगने का समय (Surya Grahan Timing 2025)

21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात में करीब 11 बजे शुरू होगा और फिर देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? (Is A Solar Eclipse Going To Be Visible In India?)

सितंबर में लगने वाला ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण है। ये भारत में नजर नहीं आएगा। बावजूद इसके गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत तो है।

2025 में सूर्य ग्रहण का सूतक समय क्या है? (Surya Grahan 2025 Sutak Kaal)

चूंकि ये आंशिक सूर्य ग्रहण है और भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल वहीं पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दृश्यमान हो। इसलिए इस ग्रहण में आप पूजा-पाठ भी कर सकते हैं।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? (In Which Country Is A Solar Eclipse Visible?)

भारत में ये सूर्य ग्रहण भले ही न दिखें, लेकिन दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिणी महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफॉक द्वीप, ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड में नजर आने वाला है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article