अध्यात्म

Surya Grahan Upay 2024:सूर्य ग्रहण पर करें ये अचूक उपाय, अशुभ प्रभाव से रहेंगे दूर

Surya Grahan Upay 2024: इस साल का साल 2024 का पहल सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Surya Grahan Upay 2024

Surya Grahan Upay 2024: इस बार 8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण महज एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान हमारे आस-पास की हर चीज प्रभावित होती है। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था। ग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति से पशु पक्षि हर किसी पर पड़ता है। ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती हैं। इस दौरान कुछ उपायों को करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन उपायों को करना चाहिए।

Surya Grahan Upay 2024 (सूर्य ग्रहण के उपाय)

  1. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने साथ नारियल रखना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद इस नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे ग्रहण का प्रभाव खत्म हो जाता है।
  2. ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करना चाहिए और हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
  3. यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसे ठीक करने के लिए ग्रहण समाप्ति के बाद गेहूं, लाल चंदन और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है और अशुभ प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
  4. ग्रहण के दौरान मन ही मन भगवान का नाम जपें। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने सूर्य ग्रहण का आप पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  5. सूर्य ग्रहण के दिन अपने पिता की सेवा करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य देव को पितृ तत्व माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दिन जो भी व्यक्ति पिता की सेवा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां- कहां देगा दिखाई

2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, अमेरिका, अरूबा, बरमूडा, कैरेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमैका, नॉर्वे, पनामा, निकारागुआ, रूस, प्यूर्टो रिको, सेंट। मार्टिन स्पेन, बहामास, यूके और वेनेजुएला सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से दिखाई देगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article