अध्यात्म

Somwar Special Bhajan: सोमवार के दिन सुनें भगवान शिव के स्पेशल भजन, यहां देखें लिरिक्स

Somwar Special Bhajan: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ के भक्त इस दिन विधिपूर्वक शिव जी की आराधना करते हैं। इस दिन शिव की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। यहां सुनें शिव जी के स्पेशल भजन।

Image

Somwar Special Bhajan

Somwar Special Bhajan: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा उपासना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सोमवार के दिन शिव जी के मधुर भजन सुनने से तन मन में ऊर्जा उत्पन्न होती है। बहुत से लोग दिन के अनुसार भजन सुनते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव के भजन सुनना लोग को बहुत ही अच्छा लगता है। ऐसे में आज हम आपको सोमवार स्पेशल भजन के बारे में बताएंगे। शिव की पूजा करने से साधक के सारे बिगडे काम बनते हैं और उत्तम फल मिलता है। सोमवार के दिन आप भगवान शिव का भजन सुन सकते हैं।

सोमवार भजन लिरिक्स (Somwar Bhajan Lyrics)

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,

पूरी करे मन की मुराद,

देख ले माँग के माँग के,

तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,

तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा॥

दिन दयालु कहे इसको जमाना,

काम है इसका किस्मत जगाना,

भोले के दर पे जिसने अर्जी लगाई है,

हाथो ही हाथ हुई उसकी सुनाई है,

देख ले माँग के माँग के,

तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,

तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।

दानी बड़ा ये भोलेनाथ…

देवो का देव तीनो लोको का स्वामी,

देखि दातारि हुई दुनिया दीवानी,

राजा बनाये पल भर में भिखारी को,

करते निहाल भोले अपने पुजारी को,

देख ले माँग के माँग के,

तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,

तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा,

दानी बड़ा ये भोलेनाथ…

भोला भाला है दिल इसका बड़ा है,

देखे कभी ना कौन लेने खड़ा है,

रावण को सोने की लंका दे डाली,

सोनू लौटाया नहीं किसी को भी खाली,

देख ले माँग के माँग के,

तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,

तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article