Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में भोग और विलास का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को जीवन में धन, वैभव की प्राप्ति होती है। नवंबर के महीने में 7 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस साल 7 नवंबर 2024 को छठ पर्व भी मनाया जाएगा। शुक्र के गोचर का असर सारी 12 राशियों के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को इस गोचर से लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातक को शुक्र के गोचर करने से परेशानी हो सकती है। आइए जानें की शुक्र गोचर से किन राशि के जातक को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशिशुक्र के धनु राशि में गोचर से मेष राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको आपके कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। इस समय में आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की खोज रहें हैं। उनकी खोज पूरी हो सकती है। नये काम में सफलत मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए शुक्र गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सिंह राशि के जातक को इस समय में धन का लाभ मिलेगा। इसके साथ व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सिंह राशि के जातक इस दौरान विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
शुक्र गोचर से धनु राशि वालों को बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। इस समय में अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। शुक्र गोचर के समय में धनु राशि के जातक की आमदनी बढ़ सकती है। इस दौरान आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
