अध्यात्म

Ganga Snan 2024 Date November: नवंबर के महीने में कब किया जाएगा गंगा स्नान, जानिए डेट और इसका महत्व

Ganga Snan 2024 Date November: हिंदू धर्म में गंगा स्नान का खास महत्व है। गंगा स्नान करने से व्यक्ति का मन निर्मल होता है। आइए जानते हैं नवंबर 2024 में गंगा स्नान कब किया जाएगा।

Image

Ganga Snan 2024 Date November

Ganga Snan 2024 Date November: गंगा स्नान कार्तिक के महीने में किया जाता है। कार्तिक का मास हिंदू महीने के सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसके साथ ही इस महीने में गंगा स्नान और दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। हिंदू धर्म में मां गंगा को पतित पावनि माना जाता है। गंगा स्नान करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। नवंबर के महीने में गंगा स्नान कार्तिक महीने की पूर्णिमा को किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में गंगा स्नान की तारीख और महत्व के बारे में।

Ganga Snan 2024 Date November (नवंबर 2024 में गंगा स्नान कब है)

गंगा स्नान कार्तिक के महीने की पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में 15 नवंबर 2024 को गंगा स्नान किया जाएगा।

Ganga Snan 2024 November Shubh Muhurat (नवंबर 2024 गंगा स्नान शुभ मुहूर्त)

गंगा स्नान इस साल 15 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04 बजकर 58 मिनट से लेकर 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। इसके बाद आप दान कर सकते हैं।

Ganga Snan 2024 Importance (गंगा स्नान महत्व)

सनातन धर्म में मां गंगा को मोक्षदायिनी माना जाता है। इस पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को पाप से मुक्ति मिलती है। वैसे तो हर दिन गंगा स्नान करना शुभ होता है, लेकिन कुछ खास दिनों पर गंगा स्नान करना बहुत ही लाभदायक होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का खास ही महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से परम पुण्य की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article