Shubh Budhwar Good Morning Images, Status (Wednesday God Good Morning Images): हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से विघ्नहर्ता की अराधना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हर शुभ काम की शुरुआत भी गणेश भगवान की पूजा-अर्चना से की जाती है। कहते हैं इससे काम में किसी तरह की बाधा नहीं आती। यहां आप जानेंगे बुधवार के विशेष मंत्र जिन्हें जपने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आप अपने प्रियजनों को भी बुधवार की शुभकामनाएं इन मंत्रों के साथ दे सकते हैं। जानिए बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay), मंत्र और शुभकामना संदेश (Good Morning Wishes)।
Ganesh Ji Mantra, Shubh Budhwar Status And Images
1. ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।
बुधवार की शुभकामनाएं
भगवान गणेश की पूजा में इस मंत्र का जाप जरूरी माना जाता है। मान्यता है इस मंत्र को जपने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

happy budhwar
2. त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।
बुधवार की शुभकामनाएं
अगर किसी काम में बाधा आ रही बै दो इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को जपने से सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।
3. ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।
बुधवार की शुभकामनाएं
श्री गणेश गायत्री मंत्र को बेहद फलदायी माना जाता है। बुधवार के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति की किस्मत चमक उठती है और सभी कार्य सिद्ध होते हैं।

shubh budhwar
4. ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
बुधवार की शुभकामनाएं
बुधवार के दिन गणेश कुबेर मंत्र का जाप करने से धन से संबंधी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाती है।
5. ऊँ गं गणपतये नमः।।
बुधवार की शुभकामनाएं
गजानंद एकाक्षर मंत्र भगवान गणेश का सबसे सरल और प्रभावी मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के उच्चारण से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। बुधवार की पूजा में इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
