Shattila Ekadashi Vrat Puja Muhurat, Timing, Daan Snaan Ka Samay, षटतिला एकादशी व्रत पूजा मुहूर्त 2026: आज षटतिला एकादशी है। शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस एकादशी का उल्लेख पद्म पुराण में मिलता है। दृक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी की तिथि 13 जनवरी 2026 को दोपहर 03:17 बजे शुरू होगी और फिर 14 जनवरी 2026 को शाम 05:52 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत आज यानी 14 जनवरी 2026, बुधवार को रखा जा रहा है। यहां से आप आज के एकादशी की पूजा का समय जान सकते हैं। साथ ही यहां पारण का समय और विधि भी बताया गया है।
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त 2026-
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:28 AM से 06:22 AM
- अभिजीत मुहूर्त- 12:09 PM से 12:51 PM
- दिन का चौघड़िया- 07:15 AM
- रात का चौघड़िया- 05:45 PM
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:15 ए एम से 03:03 ए एम, जनवरी 15
- अमृत सिद्धि योग का समय- 07:15 ए एम से 03:03 ए एम, जनवरी 15
आज की एकादशी का पारण कितने बजे होगा-
षटतिला एकादशी व्रत का पारण करने का समय 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक है।
