Shani Vakri 2024: शनि 29 जून की देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं और 15 नवंबर 2024 की शाम 7 बजकर 51 मिनट तक ये इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की वक्री चाल का कुछ राशियों पर बेहद अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। ज्योतिष अनुसार शनि की उल्टी चाल 4 राशि वालों के जीवन में बड़ी तबाही ला सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
शनि की वक्री चाल से मेष राशि वालों को सतर्क रहना होगा। इस राशि वालों को करियर में परेशानी उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रहने वाली है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल काफी नकारात्मक साबित हो सकती है। किसी भी काम में सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये समय बेहद मुश्किल होने वाला है। इस दौरान किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी शनि की वक्री चाल अशुभ साबित हो सकती है। आर्थिक जीवन में काफी परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी अड़चन पैदा हो सकती है। रिश्तों में भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भी शनि की वक्री चाल से काफी खतरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अचानक से कमजोर पड़ सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। आपको एक एक कदम फूंक फूंक कर उठाना पड़ेगा।
