Shani Jayanti 2024: हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जा रही है। ज्योतिष जानकारों अनुसार इस शनि जयंती पर कुछ राशि वालों को शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। क्योंकि इन राशियों के लिए ये दिन अशुभ साबित होने वाला है। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां आने वाली हैं। जानिए शनि जयंती पर किन उपायों से अशुभ प्रभावों से मिलेगी राहत।
शनि जयंती पर ये 5 राशियां रहें सतर्क
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि जयंती अशुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपको पैसों के लेन-देन से जुड़ा निर्णय बेहद सावधानी से लेने होंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। किसी करीबी से धोखा भी मिल सकता है। आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए शनि जयंती टेंशन देने वाली साबित होगी क्योंकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपका मन नकारात्मकता विचारों से भरा रहेगा। किसी खास से धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट चपेट लगने का खतरा है। पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं बनी रह सकती हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक जीवन कमज़ोर रह सकता है। स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह का माहौल रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों को इस दौरान सिरदर्द, माइग्रेन आदि की समस्या हो सकती है। मन बैचेन रह सकता है। इस दौरान आपको क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लें।
क्या करें उपाय
शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनि जयंती पर कौवे को रोटी खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान करें।
