Shani dev gochar vakri 2023 Effect (शनि वक्री 2023): सभी ग्रहों में से शनि को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है, न्याय करने वाले शनि देव पिछले 17 जून से वक्री यानी की अपनी उल्टी चाल चल रहे हैं। पंचांग अनुसार शनि चार महीनों के लिए उल्टी चाल चलते हैं, और इस समय में शनि बहुत ही बलशाली हो जाते हैं, और उनका प्रभाव सीधे राशि जातकों की जिंदगीयों पर अच्छे और बुरे तरीकों से पड़ता है। खासतौर से वक्री चाल का बुरा प्रभाव होता है, उन राशि के जातकों को मानसिक से लेकर शारीरिक तनावों का सामना करना पड़ता है। देखें शनि की वक्री चाल कब खत्म होगी और मार्गी चाल का किसपर क्या असर होगा।
Shani Vakri End date, शनि मार्गी Date
हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जून की तारीख को वक्री चाल में आए थे। और वक्री चाल के प्रभावों का अंत 4 नवंबर शनिवार से देखने को मिलेगा। यानी की इस तिथि के बाद से शनि जातकों की कुंडली पर सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि देव हमेशा ही जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। और शनि की ढैय्या, साढ़े साती के बुरे प्रभाव उन्हीं कर्मों का परिणाम होते हैं।
सीधी चाल किन राशि जातकों के लिए लाभदायक?
शनि की सीधी चाल का अच्छा और बुरा दोनों ही तरह का असर होना लाजमी है। यहां देखें शनि की सीधी चाल से किन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
वृष राशि
शनि की मार्गी चाल का अच्छा असर वृष राशि के जातकों पर पड़ने की पूरी आशंका है। वृष राशि के लोगों को इससे हर विधा में सफलता हासिल होगी, और नौकरी से लेकर व्यवसाय तक में कामयाबी की प्राप्ति होगी। जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है, उन लोगों को रोजगार भी मिलेगा और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का संचार होगा।
मिथुन राशि
मिथुन के लिए मार्गी चाल भाग्यशाली साबित हो सकती है, इस दौरान जातकों की मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। माता पिता की देखभाल करने से पिता की ओर से धन लाभ भोगने का अवसर भी मिल सकता हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को भी शनि की मार्गी चाल का अच्छा परिणाम भोगने को मिलेगा। इस चाल से जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी, संतान सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं। वहीं तुला वालों को शनि वक्री के दौरान किसी प्रकार के अप्रत्याशित लाभ की खबर भी मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए तो शनि की ये चाल अत्यंत चमत्कारी साबित हो सकती है। इस राशि वालों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आगे चलकर तरक्की होने के भरपूर योग हैं। छात्रों के लिए भी ये समय काफी अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है।
