अध्यात्म

शनि के वक्री होने से 100 साल बाद बना केंद्र त्रिकोण राजयोग, 4 राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!

Kendra Trikon Rajyoga: शनि के वक्री होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। ये योग कई राशि वालों की किस्मत चमकाने का काम करेगा। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

Image

शनि के वक्री होने से 100 साल बाद बना केंद्र त्रिकोण राजयोग

शनि देव (Shani Dev) अभी कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में वक्री चल रहे हैं। शनि के इस राशि में रहने से केंद्र त्रकोण राजयोग (Kendra Trikon Rajyoga) का निर्माण हुआ है। ये योग अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष जानकारों की मानें तो ऐसा योग पूरे 100 साल बाद बना है। इस राजयोग के परिणामस्वरूप कई राशियों की जिंदगी में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। किस्मत चमक उठेगी। लाइफ की सारी टेंशन दूर हो जाएगी। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। जानिए 'केंद्र त्रिकोण राजयोग' किन राशियों की किस्मत चमका देगा।

केंद्र त्रकोण राजयोग का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए ये योग बेहद शुभ साबित होगा। करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। आप कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग बेहद लकी साबित होगा। करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मकान खरीदने का सपना पूरा होगा। मैरिज फिक्स हो सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए ये राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस वालों के लिए सुनहरा समय है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। दुश्मन परास्त होंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। विदेश जाने का मौका मिलेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article