अध्यात्म

सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार- सितंबर में कौन से त्योहार आते हैं, देखें सितंबर 2025 में प्रदोष, एकादशी, चतुर्थी व्रत के साथ पितृ पक्ष और नवरात्र की डेट व तारीख

सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार (September 2025 vrat tyohar list in hindi): सितंबर 2025 में कई व्रत और त्योहार आएंगे। शारदीय नवरात्र इसी महीने में आएंगे तो पितृ पक्ष 7 सितंबर से लगेगा। वहीं प्रदोष , एकादशी और चतुर्थी के व्रत भी सितंबर में दो बार आएंगे ही। 6 तारीख को अनंत चतुर्दशी है और गणेश विसर्जन होगा। यहां देखें सितंबर में कौन से त्योहार आते हैं, देखें सितंबर 2025 में प्रदोष, एकादशी, चतुर्थी व्रत के साथ पितृ पक्ष और नवरात्र की डेट व तारीख।

Image

सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार (Pic: Canva)

सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार (September 2025 vrat tyohar list in hindi): सितंबर का महीना 2025 में उत्सवों और व्रतों से सम्पन्न माह होगा। 1 सितंबर (सोमवार) को गौरी पूजा है। इस तरह यह महीना शुभ योग से आरंभ होगा। इसके बाद इस माह में पितृ पक्ष, गणेश विसर्जन, नवरात्रि आरंभ, दुर्गा अष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों से समृद्ध रहेगा। पूरे महीने में पार्श्व एकादशी, वामन जयंती, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी, रोहिणी व्रत, जितिया व्रत आदि जैसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण व्रत होंगें। इसमें 22 सितंबर से घट प्रारंभ होने वाला शारदीय नवरात्रि, तथा 30 सितंबर को मनाई जाने वाली दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व अत्यन्त प्रबल है। यहां देखें सितंबर में कौन से त्योहार आते हैं, देखें सितंबर 2025 में प्रदोष, एकादशी, चतुर्थी व्रत के साथ पितृ पक्ष और नवरात्र की डेट व तारीख।

सितंबर 2025 के व्रत एवं त्योहार दिनांक और दिन सहित

1 सितम्बर 2025- सोमवार - गौरी पूजा (Gauri Puja)

3 सितम्बर 2025 - बुधवार - पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi)

4 सितम्बर 2025 - गुरुवार - वामन जयंती (Vamana Jayanti), शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat)

5 सितम्बर 2025 - शुक्रवार - गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan), अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) व्रत (अनंत चतुर्दशी पर्व)

6 सितम्बर 2025 - शनिवार - भाद्रपद पूर्णिमा व्रत (Bhadrapada Purnima Vrat) एवं पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)

7 सितम्बर 2025 - रविवार - पितृ पक्ष आरंभ (Pitrupaksha Begins), प्रातिपदा श्राद्ध (Pratipada Shraddha)

10 सितम्बर 2025 - बुधवार - संकष्टि चतुर्थी (Sankashti Chaturthi)

14 सितम्बर 2025 - रविवार - रोहिणी व्रत (Rohini Vrat), जित्या व्रत (Jitiya Vrat)

15 सितम्बर 2025 - सोमवार - नवमी श्राद्ध (Navami Shraddha)

17 सितम्बर 2025 - बुधवार - विश्व कर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) एवं कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti)

19 सितम्बर 2025 - शुक्रवार - मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)

21 सितम्बर 2025 - रविवार - अमावस्या श्राद्ध (Amavasya Shraddh), महालय अमावस्या, सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

22 सितम्बर 2025 - सोमवार - शारदीय नवरात्रि आरंभ (Sharadiya Navratri Begins)

25 सितम्बर 2025 - गुरुवार - गणेश चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत

29 सितम्बर 2025 - सोमवार - सरस्वती पूजा (Saraswati Puja)

30 सितम्बर 2025 - मंगलवार - दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami)

जैसा कि आपने देखा सितंबर 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में अनेक व्रत और पर्व मनाए जाएंगे, जो हिंदू पंचांग और परंपराओं में विशेष स्थान रखते हैं। इस प्रकार सितंबर 2025 पूरे महीने आस्था, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा रहेगा। सितंबर महीने में दो ग्रहण भी लग रहे हैं जो कि ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ संकेत नहीं माने जा रहे हैं।

--

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article