अध्यात्म

Sehri Time Today:आज सहरी का टाइम क्या है, 17 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है? आज सहरी का समय क्या है

Sehri Time Today Morning आज सहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Shubh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का पाक महीना अब अपने अंतिम दौर में है और लोगों को ईद का इंतजार है। ऐसे में हर रोजेदार के मन में एक सवाल होता है कि आज कौन सा रोजा है, आज 17 मार्च 2026 को सहरी का टाइम क्या है और आज का रोजा कब से कब तक रहेगा। आगे पढ़ें पूरी जानकारी।

Image

आज सहरी का टाइम क्या है?

Aaj Sehri ka Time kya hai: रमजान का पाक महीना अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस महीने में हर रोजेदार के दिन की शुरुआत सहरी से होती है। जैसे-जैसे रमजान के अंतिम दिन करीब आते हैं, वैसे-वैसे इबादत, दुआ और नेकी के कामों में और भी इजाफा हो जाता है। ऐसे में हर सुबह लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, सहरी का सही समय क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी 17 मार्च 2026 मंगलवार को रमजान का कौन सा रोजा है और आज सहरी का समय क्या रहेगा, आगे पढ़ें पूरी जानकारी।

आज 17 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार ये हिजरी सन 1447 चल रहा है। भारत में रमजान की शुरुआत फरवरी के मध्य में हुई थी और उसी क्रम में 17 मार्च 2026 को रमजान का 27वां रोजा रखा जाएगा। इस तरह रमजान के अंतिम दस दिन चल रहे हैं जिन्हें इस्लाम में बेहद अहम माना जाता है। इन दिनों को आखिरी अशरा कहा जाता है, जो रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात का समय माना जाता है। माना जाता है कि इन दिनों में की गई इबादत और दुआओं का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।

इसी वजह से मुसलमान इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान शरीफ की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। कुछ लोग मस्जिदों में एतिकाफ भी करते हैं, ताकि ज्यादा समय इबादत में बिताया जा सके।

आज 17 मार्च को सहरी का समय क्या है

रमजान में सहरी का समय सूर्योदय से पहले तक होता है और फज्र की अजान के साथ रोजा शुरू हो जाता है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 17 मार्च 2026 को सहरी का समय लगभग सुबह 05:10 बजे तक माना जा रहा है।

आज 17 मार्च 2026 रोजा कब से कब तक रहेगा

रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में 17 मार्च 2026 को रोजा सुबह लगभग 05:10 बजे से शुरू होकर शाम करीब 06:32 बजे इफ्तार के साथ पूरा होगा।

ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय हर शहर में कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसलिए रोजेदारों को अपने शहर की स्थानीय मस्जिद या इस्लामिक कैलेंडर से सही समय की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article