अध्यात्म

आज कौन सा रोजा है, 15 मार्च 2026 को रमजान का कौन सा रोजा रखा जाएगा, आज सहरी का टाइम क्या है

Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Subh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का महीना अब अंतिम चरण में है। रमजान में रोजा रखने वाले लोग रोज सुबह सहरी का समय जानना चाहते हैं। आज कौन सा रोजा है, आज 15 मार्च 2026 को सहरी का टाइम क्या है और आज रोजा कब से कब तक रहेगा। यहां से पढ़ें पूरी जानकारी।

Image

आज सहरी का टाइम क्या है

Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Subh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं, दान-पुण्य करते हैं और अल्लाह की इबादत में समय बिताते हैं। हर साल की तरह 2026 में भी दुनिया भर के मुसलमानों ने रमजान का स्वागत पूरे जोश और आस्था के साथ किया है। जैसे-जैसे रमजान आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे इसकी रौनक और आध्यात्मिक माहौल भी बढ़ता जाता है। इन दिनों हर रोजेदार के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, सहरी का समय क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। अगर आप भी 15 मार्च 2026 रविवार के दिन रोजे से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, तो यहां से पढ़ें पूरी डिटेल।

आज 15 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह सब्र, अनुशासन और आत्म-संयम का महीना भी है। इस साल इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार सन 1447 चल रहा है और रमजान का महीना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आज 15 मार्च 2026 को रमजान का 25 वां रोजा रखा जाएगा। रमजान के दिनों का इस समय आखिरी अशरा यानी अंतिम दस दिनों का दौर चल रहा है।

इस्लाम धर्म में रमजान के आखिरी दस दिनों को बेहद मुकद्दस और बरकत भरा समय माना जाता है। इन दिनों में की गई इबादत, दुआ और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि रोजेदार इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

आज 15 मार्च 2026 को सहरी का समय क्या है

सहरी का समय सूर्योदय के आधार पर तय होता है। इसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 15 मार्च 2026 को सहरी का अनुमानित समय सुबह करीब 05:05 बजे तक माना जा रहा है। रोजेदारों को चाहिए कि वे फजर की अजान से पहले ही सहरी पूरी कर लें।

सहरी खत्म होने के बाद फजर की नमाज अदा की जाती है और इसके साथ ही पूरे दिन का रोजा शुरू हो जाता है। इसके बाद रोजेदार पूरे दिन कुछ भी खाए-पिए अल्लाह की इवादत करते हैं।

आज 15 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रहेगा?

15 मार्च 2026 का दिन रमजान के आखिरी और सबसे अहम दिनों में से एक होगा। रमजान में रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लाम की धार्मिक मान्यता के अनुसार फजर की अजान के साथ रोजा शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद मगरिब की अजान के साथ इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। Delhi-NCR में 15 मार्च 2026 को रोजा सुबह लगभग 05:05 बजे से शुरू होकर शाम करीब 06:30 बजे इफ्तार के साथ पूरा होगा।

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article