Surya Grahan 2024 Date: धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। 2 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात 9 बजे के करीब लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। ये ग्रहण चार राशि वालों को चोट पहुंचाने का काम करेगा। ऐसे में इन राशि वालों को सतर्क रहना होगा।
Second Surya Grahan 2024 Effects On Rashi (साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव)
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें और कोई भी काम सावधानी से करें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए भी साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। भारी नुकसान की संभावना है। सड़क दुर्घटना के भी प्रबल आसार हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। किसी चाहने वाले से संबंध काफी ज्यादा बिगड़ सकते हैं। मानसिक अशांति रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। तबीयत भी खराब रह सकती है।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। हर काम में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
