अध्यात्म

Sawan Somwar Vrat Parana Time 2024: सावन सोमवार व्रत कैसे खोलते हैं, यहां जानें पूरी विधि विस्तार से

Sawan Somwar Vrat 2024 Parana Time And Vidhi: सावन सोमवार व्रत अधिकतर लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखते हैं। तो वहीं कई लोग अगले दिन व्रत का पारण करते हैं। चलिए आपको बताते हैं सावन सोमवार व्रत का पारण कब किया जाएगा और इसकी विधि क्या है।

Image

First Sawan Somwar Vrat Parana Time 2024

Sawan Somwar Vrat 2024 Parana Time And Vidhi (सावन सोमवार व्रत पारण समय 2024): शास्त्रों अनुसार किसी भी व्रत का पारण शुभ समय पर और सही तरीके से किए जाना बेहद जरूरी होता है। तभी उस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त कर सकते हैं। आज सावन का पहला सोमवार व्रत है। ऐसे में आपको व्रत पारण के समय और विधि के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपको बता दें कि ज्यादातर लोग सावन सोमवार व्रत का पारण शाम में करते हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो व्रत अगले दिन खोलते हैं। बता दें व्रत पारण के ये दोनों ही तरीके सही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आज सावन सोमवार व्रत पारण की विधि और मुहूर्त क्या रहेगा।

सावन सोमवार व्रत पारण समय 2024 (Sawan Somwar Vrat Parana Time 2024)

आज सावन सोमवार व्रत का पारण शाम 7 बजकर 18 मिनट के बाद किया जा सकता है। वहीं जो लोग अगले दिन यानी 23 जुलाई को व्रत खोलेंगे उनके लिए व्रत पारण का समय सूर्यास्त के बाद का है।

सावन सोमवार व्रत पारण विधि (Sawan Somwar Vrat Parana Vidhi)

सावन सोमवार व्रत का पारण करने से पहले शाम में विधि विधान शिव शंकर की पूजा करें। साथ ही सोमवार व्रत की कथा भी जरूर सुनें। पूजा संपन्न कर अपना व्रत खोल लें। ध्यान रहे कि तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना है। कुछ लोग व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करते हैं। तो अगर आप अगले दिन व्रत खोल रहे हैं तो उससे पहले स्नान कर शिव जी की पूजा जरूर करें। इसके बाद ही अपना उपवास खोलें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article