अध्यात्म

Sawan Somvar Upay: सावन सोमवार में भगवान शिव को इन उपायों से करें प्रसन्न, भक्तों की हर मनोकामना होगी पूरी

Sawan Somvar Remedies: सावन के महीने में भक्त हर सोमवार का व्रत रखते हैं और सावन का महीना सबसे शुभ महीना माना जाता है। भगवान शिव को सोमनाथ या सोमेश्वर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे अपने माथे पर अर्धचंद्र धारण करते हैं।

Image

Sawan Somvar Remedies: सावन सोमवार में करने वाले उपाय।

Photo : iStock

Sawan Somvar Remedies: सावन माह (Sawan 2023) का हिंदुओं में बहुत महत्व है। सावन (Sawan) को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। श्रावण के इस पवित्र महीने में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष के दौरान इस बार सावन (Sawan Somvar 2023) का पहला सोमवार 10 जुलाई यानी आज मनाया जाएगा। सावन के महीने (Sawan Month) में भक्त हर सोमवार का व्रत रखते हैं और सावन का महीना सबसे शुभ महीना माना जाता है। भगवान शिव को सोमनाथ या सोमेश्वर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे अपने माथे पर अर्धचंद्र धारण करते हैं। सोमवार शब्द चंद्रमा से जुड़ा है और सोम का अर्थ चंद्र होता है। सावन के आज पहले सोमवार पर हम आपको बताने जा रहे हैं इससे जुड़े उपाय (Sawan Somvar Remedies)। सावन महीने के दौरान आने वाले हर सोमवार को आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए।

सावन सोमवार के उपाय (Sawan Somvar Remedies)

  • श्रावण सोमवार व्रत का पालन करने से आपके जीवन से सभी दुख और कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
  • सावन सोमवार की पूजा में शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ाने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है।
  • संतान सुख की प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर दूध में चंदन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • सावन के पहले सोमवार के दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करें।
  • सावन में सोमवार को शिवलिंग की सफेद चंदन, सफेद फूल, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेलपत्र आदि से पूजा करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना भोलेनाथ पूरी करेंगे।
  • पुरानी बीमारियों के प्रभाव को खत्म करने के लिए सावन सोमवार के दिन दूध में काले तिल डालकर भगवान शिव का विशेष अभिषेक करें।
  • सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से रिश्तों में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
  • गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से आर्थिक उन्नति में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • भगवान शिव का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से शिक्षा में आ रही समस्या दूर हो जाती है।
  • सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जो चावल आप चढ़ा रहे हैं वह टूटा हुआ न हो। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को चावल चढ़ाने से दीर्घायु और कल्याण बढ़ता है।
  • सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर सफेद तिल चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि काले तिल या तिल आपके जीवन से बुरी ऊर्जा और नकारात्मकता को दूर करते हैं।
  • सावन के तीसरे सोमवार को शिवलिंग पर मूंग की दाल चढ़ाएं, क्योंकि इससे पाप दूर होते हैं और भक्त के जीवन में सफलता और सकारात्मकता आती है।
  • जीवन की सभी समस्याओं और दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार को शिवलिंग पर जौ चढ़ाएं।
  • सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं और दर्शन के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को छाता दान करें।

श्रावण माह में इन उपायों का पालन करके कोई भी व्यक्ति नकारात्मकता को खत्म कर सकता है और अपने जीवन में सकारात्मकता, सौभाग्य और खुशी को आकर्षित कर सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article