Sawan Ka Aakhri Somwar Kab Hai 2024 (सावन का आखिरी सोमवार कब है 2024): हिंदू धर्म में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाया जाता है। शाम में प्रदोष काल के समय शिव जी की विधि विधान पूजा की जाती है उसके बाद ही ये व्रत खोला जाता है। यहां हम जानेंगे सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ रहा है।
सावन का आखिरी सोमवार कब है 2024 में (Sawan Last Somwar 2024)
सावन का आखिरी सोमवार 19 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। इसके अलावा नारली पूर्णिमा, गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस पर्व भी इसी दिन पड़ेंगे।
सावन में कितने सोमवार बचे हैं (Sawan Me Kitne Somwar Hai)
सावन का पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जा चुका है और अब चार सोमवार व्रत बचे हैं। दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई को रखा जाएगा। तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त को, चौथा 12 अगस्त को तो आखिरी सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
सावन सोमवार व्रत विधि (Sawan Somwar Vrat Vidhi)
- सावन सोमवार के दिन सुबह शाम दोनों समय शिव जी की पूजा करें।
- सुबह की पूजा के समय सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।
- इसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।
- इसके बाद पूरे दिन उपवास रखें। इस दौरान अन्न का सेवन भूलकर भी न करें।
- शाम में फिर से शिव जी की विधि विधान पूजा करें और इस समय सावन सोमवार व्रत कथा भी जरूर सुनें।
- इसके बाद कपूर से भगवान की आरती उतारें।
- फिर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
- इसके बाद फलाहार या भोजन करें।
सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somwar Vrat Ke Fayde)
मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हो पा रही है उन्हें तो ये व्रत जरूर ही रखना चाहिए। इससे शादी के योग बननने लगते हैं।
