Sawan 2024 Kab Se Shuru Hai: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना एक विशेष महत्व होता है। सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। ये महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए समर्पित होता है। सावन मास का इंतजार शिव भक्तों को काफी बेसब्री से होता है। इस महीने में शिव जी के भक्त बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कांवड ले जानें का भी विधान है। इसके साथ ही शिव जी का जलाभिषेक करना भी उत्तम फलदायी होता है। सावन के सोमवार का व्रत रखने सेऔर पूजा करने से साधक की हर मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सावन कब से शुरू हो रहे हैं और कितने सोमवार का व्रत रखा जाएगा।
Sawan 2024 Start Date (सावन 2024 कब से शुरू है)
हिंदू कैलेंडर के हिसाब से हिंदी महीने आषाढ़ के बाद सावन महीना का आरंभ होता है। इस साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी। इस साल सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा।Sawan 2024 Somwar Dates (सावन सोमवार डेट 2024)
- 22 जुलााई 2024- पहला सावन सोमवार व्रत
- 29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार व्रत
- 5 अगस्त 2024- तीसरा सावन सोमवार व्रत
- 12 अगस्त 2024- चौथा सावन सोमवार व्रत
- 19 अगस्त 2024- पांचवा सावन सोमवार व्रत
