अध्यात्म

Weekly Horoscope (16-22 February) : इन 5 राशियों के लिए बंपर कमाई वाला साबित होगा नया सप्ताह, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये वीक

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 16 February to 22 February 2026: फरवरी महीने का यह नया सप्ताह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से यह सप्ताह आरंभ हो रहा है। यह समय आध्यात्मिक रूप से खास रहेगा। भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना से मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलेगी। राम नाम का जप और हनुमान चालीसा का पाठ विशेष फल देगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह हफ्ता कैसा रहने वाला है?

साप्ताहिक राशिफल  (1)

साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 16 February to 22 February 2026: नए सप्ताह की शुरुआत 16 फरवरी से हो गई है। यह सप्ताह 22 फरवरी तक चलेगा। 17 फरवरी के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। 17 फरवरी को वे कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल पूरे हफ्ते मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मीन राशि में शनि और मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय के मामले में आगे बढ़ने का समय है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और बुधवार तक आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिखने लगेगा। नौकरी में जो कार्य काफी समय से रुके हुए थे, वे मंगलवार के बाद धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो मंगलवार के बाद का समय अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर रखें, इससे लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग – पीला, सफेद

उपाय – शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 70%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का गोचर आपको व्यवसाय में बड़ा लाभ दिला सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को गुरुवार और शनिवार के दिन विशेष लाभ या प्रशंसा मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।

शुभ रंग – आसमानी, हरा

उपाय – शनिवार को तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। राशि स्वामी बुध और चन्द्रमा का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्टूडेंट्स के लिए बुधवार के बाद का समय पढ़ाई में सफलता देने वाला है। नौकरी में रुका हुआ धन मिल सकता है या किसी पुराने प्रोजेक्ट का भुगतान प्राप्त हो सकता है। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। यात्रा की योजना सफल हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग – नीला, हरा

उपाय – बुधवार को उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में नई उम्मीदें लेकर आएगा। सोमवार के बाद गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव आपको नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर देगा। सरकारी कार्य जो लंबे समय से अटके हुए थे, वे मंगलवार से शुक्रवार के बीच पूरे हो सकते हैं। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। माता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग – पीला, सफेद

उपाय – बुधवार को तिल और उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रहेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में सोमवार को बड़ा लाभ संभव है। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

शुभ रंग – नारंगी, पीला

उपाय – प्रतिदिन गेहूं का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 60%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुक्र और बुध का प्रभाव धन लाभ के योग बना रहा है। व्यवसाय में रुके कार्य पूरे होंगे और नई डील से लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थिरता आएगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग – नीला, हरा

उपाय – प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 70%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के लिए यह सप्ताह उन्नति का संकेत दे रहा है। सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में नए अवसर देगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह मेहनत का परिणाम देने वाला है।

शुभ रंग – बैंगनी, हरा

उपाय – भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। मंगल और गुरु का प्रभाव आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। व्यवसाय में सफलता और लाभ के योग हैं। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।

शुभ रंग – नारंगी, पीला

उपाय – तिल और उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 75%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रमोशन की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान से बचें।

शुभ रंग – नारंगी, सफेद

उपाय – गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 75%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय में लाभ देने वाला है। दसवें भाव में मौजूद शुक्र और सूर्य करियर में उन्नति के संकेत दे रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग – आसमानी, हरा

उपाय – प्रतिदिन अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता का संकेत दे रहा है। सूर्य और शुक्र का आपकी राशि में गोचर लाभकारी रहेगा। बुधवार के बाद व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर निर्माण या संपत्ति से जुड़ा कार्य शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

शुभ रंग – नारंगी, लाल

उपाय – प्रतिदिन उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 75%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। नौकरी से जुड़े रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शनिवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग – लाल, नारंगी

उपाय – प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article