अध्यात्म

Holi ke upay: होली की रात जरूर करें ये 5 उपाय, पूरे साल घर से बाहर कदम नहीं रखेंगी लक्ष्मी जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 09:26 PM IST

Holi Ke Totke: होली का त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई का प्रतीक है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में होलिका दहन से लेकर उसकी राख तक से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी दरिद्रता दूर कर सकता है। इससे भाग्य प्रबल होता है और साल भर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

Image

होली के रात करें ये उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका की राख शरीर पर लगाने से मिली है सुख-समृद्धि
  • घर के प्रमुख द्वार पर गुलाल छिड़क कर दोमुखी दीपक जलाएं
  • होलिका की अग्नि घर से दूर करती है भूत-प्रेत का साया

Holi Ke Totke: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्‍णु ने नरसिंह का अवतार रखकर हिरण्‍यकश्‍यप का वध किया था। साथ ही होलिका भी अग्‍नि में भस्‍म हो गई थी। इसके अलावा होली के दिन कामदेव का पुनर्जन्‍म हुआ था। होली का त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई के जीत का प्रतीक है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च और रंगो वाली होली 8 मार्च को है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में होलिका दहन से लेकर उसकी राख तक से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। होलिका दहन की रात इन उपायों करने से व्यक्ति का भाग्य प्रबल हो सकता है। साथ ही घर से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है। आइये 5 ऐसे ही खास उपायों के बारे में जानें

  1. होलिका दहन के समय अपने आस-पास जल रही होली में शामिल होकर हो‍लिका की पूजा करें। उसके बाद होलिका की परिक्रमा लगाकर उसकी बची हुई राख को अपने शरीर पर लगा लें। ऐसा कहा जाता है कि इसकी राख शरीर पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  2. यदि राहु की वजह से किसी भी कार्य को करने में कोई विघ्‍न आ रहा है, तो एक नारियल को लेकर उसमें अलसी का तेल भर दें। उसके बाद उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर उसे नारियल को जलती हुई होलिका में डाल दें। ऐसा करने से राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो सकता है।
  3. अगर घर में धन की हानि है, तो उससे बचने के लिए होलिका दहन वाले दिन घर के प्रमुख द्वार पर गुलाल छिड़क कर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद धन हानि से बचने की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए, तो उसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दीजिए। इससे धन की हो रही हानि से बचा जा सकता है।
  4. घर में यदि किसी भूत-प्रेत का साया है, तो उससे बचने के लिए होलिका दहन वाले दिन जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर लाकर उसे तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। उसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
  5. अगर व्यापार या नौकरी में तरक्‍की पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात में 21 गोमती चक्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे साल भर भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। यह उपाय बिजनेस और नौकरी में फायदा दिलाने में बहुत मददगार माना जाता है। इसके अलावा होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य करवाने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article