Shri Ram Puja Vidhi: भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। शास्त्रों में राम से बड़ा राम के नाम की महिमा बताई गई है। ऐसा माना जाता है कि केवल के राम का नाम लेने मात्र से सारी बाधाएं दूर हो जाती है और व्यक्ति मोक्ष की प्राप्ति करता है। 22 जनवरी को अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ये दिन सनातन धर्मियों के लिए बहुत ही शुभ और ऐतिहासिक दिन रहने वाला है। इस दिन की तैयारी बहुत समय से चल रही है। इस दिन बहुत से लोग घर में भी राम जी की पूजा - अर्चना करेंगे। आइए जानते हैं राम जी की पूजा विधि के बारे में।
राम जी पूजा विधि ( Ram Puja Vidhi)
राम दरबार को सबसे पहले दूध, फिर दही, घी, गंगाजल और शहद का भोग लगाया जाता है।पूजा के बाद तैयार पंचामृत को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
राम दरबार में सारी प्रतिमा को पीले वस्त्र पहनाएं।
उसके बाद अक्षत, फूल, चंदन से राम जी को लगाएं।
राम दरबार की पूजा के दौरान भगवान श्री राम के लगभग हर अंग की पूजा करनी चाहिए।
सबसे पहले भगवान राम के चरणों की पूजा करनी चाहिए।
अंत में राम जी की आरती करें।
फिर पूजा को पूरा करने के लिए प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।
